Muzaffarpur News

Degree College Aurai में इन्डक्शन-सह-सम्मान समारोह, छात्रों को नई शिक्षा नीति और क्रेडिट सिस्टम की दी जानकारी

Advertisements

Muzaffarpur 2 September : राजकीय Degree College Aurai में सत्र 2026-30 के विद्यार्थियों के लिए इन्डक्शन समारोह हुआ। NEP 2020, CBCS और क्रेडिट सिस्टम की जानकारी दी गई।

Degree College Aurai में इन्डक्शन-सह-सम्मान समारोह

राजकीय Degree College Aurai में बुधवार को चार वर्षीय सीबीसीएस पाठ्यक्रम के तहत सत्र 2026-30 में नामांकित छात्र-छात्राओं के लिए इन्डक्शन-सह-सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020, सेमेस्टर प्रणाली, च्वाइस बेस्ड क्रेडिट सिस्टम (CBCS) और क्रेडिट प्रणाली की समेकित जानकारी देना था। इसी अवसर पर महाविद्यालय के नवनियुक्त सहायक प्राध्यापकों का सम्मान भी किया गया।

Degree College Aurai में इन्डक्शन-सह-सम्मान समारोह
Degree College Aurai में इन्डक्शन-सह-सम्मान समारोह

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डॉ. राजीव कुमार, सहायक प्राध्यापक, लंगट सिंह महाविद्यालय, मुजफ्फरपुर ने पावर-पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से विद्यार्थियों को नई शिक्षा व्यवस्था के विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी। उन्होंने सेमेस्टर प्रणाली के तकनीकी पक्षों को सरल तरीके से समझाते हुए बताया कि क्रेडिट सिस्टम के तहत प्रत्येक सेमेस्टर में पाठ्यक्रम, मूल्यांकन और आवश्यक अंकों से जुड़े बदलावों को समझना विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण है।

Degree College Aurai में इन्डक्शन-सह-सम्मान समारोह
Degree College Aurai में इन्डक्शन-सह-सम्मान समारोह

विशिष्ट अतिथि प्रखंड विकास पदाधिकारी, औराई रजनीश शंकर झा ने राज्य सरकार के सात निश्चय कार्यक्रमों की सराहना की। उन्होंने महाविद्यालय के विकास और शैक्षणिक गतिविधियों को बेहतर बनाने में प्रशासन की ओर से यथासंभव सहयोग का आश्वासन दिया।

Degree College Aurai में इन्डक्शन-सह-सम्मान समारोह
Degree College Aurai में इन्डक्शन-सह-सम्मान समारोह

समारोह की अध्यक्षता करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रमेश कुमार विश्वकर्मा ने सभी नवनियुक्त शिक्षकों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि नवस्थापित महाविद्यालय में शैक्षिक गुणवत्ता सुनिश्चित करने और सुचारु पठन-पाठन की व्यवस्था विकसित करने के लिए महाविद्यालय प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

आयोजन सचिव डॉ. सरोज कुमार ने मंच संचालन करते हुए अतिथियों का स्वागत किया और कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की। धन्यवाद ज्ञापन डॉ. साकेत कुमार रवि ने किया। समारोह में सभी नवनियुक्त शिक्षक, प्रधान सहायक प्रवीण प्रांजल सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को NEP 2020, CBCS, सेमेस्टर सिस्टम और क्रेडिट प्रणाली को लेकर व्यावहारिक जानकारी मिली।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.