Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 5 September : बीआरए बिहार विश्वविद्यालय के अंग्रेजी स्नातकोत्तर (पीजी) विभाग में छात्रों द्वारा शिक्षक दिवस समारोह का आयोजन बेहद धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ किया गया।

BRABU अंग्रेजी विभाग शिक्षक दिवस

कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि और विभागाध्यक्ष प्रो. अनीता सिंह, प्रो. इकबाल हुसैन, प्रो. मधु शालिनी, डॉ. तथागत बैनर्जी, प्रो. मधुर, डॉ. विनम्रता एवं डॉ. धर्मराज ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर की। मंच संचालन छात्रा प्रशंसा सिंह ने किया।

BRABU अंग्रेजी विभाग में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस, छात्रों ने गुरुओं को किया सम्मानित
BRABU अंग्रेजी विभाग में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस, छात्रों ने गुरुओं को किया सम्मानित

समारोह के दौरान छात्र-छात्राओं में भारी उत्साह देखा गया। विद्यार्थियों ने अपने गुरुओं को गुलाब का फूल और स्मृति चिह्न भेंट कर उनका आशीर्वाद लिया और सम्मानित किया। इस अवसर पर विभाग के सभी शिक्षकों ने देश के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की और उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने छात्रों को जीवन में अनुशासन और उच्च आदर्शों को अपनाने के लिए प्रेरित किया।

Advertisements

मौके पर सज्जन कुमार, प्रशांत सिंह (केशव), राफे कमल हसन, सन्नी, ऋतिक, मनोदीप, आस्था, सुष्मिता, अर्पिता, शिवानी रानी, चंदन और आकांक्षा शामिल थे।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.