www.goltoo.in

BRABU बीपीएड प्रथम एवं द्वितीय वर्ष की परीक्षा 30 जून से, 12 जुलाई तक चलेगी परीक्षा

June 18, 2026 | by Goltoo

bped12

मुजफ्फरपुर 18 June: BRABU BPEd Exam 2025 का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। बीपीएड प्रथम वर्ष (2025-27) और द्वितीय वर्ष (2024-26) की परीक्षा 30 जून से शुरू होकर 12 जुलाई तक चलेगी। परीक्षा केंद्र पीजी अंग्रेजी विभाग बनाया गया है।

BRABU बीपीएड प्रथम एवं द्वितीय वर्ष की परीक्षा 30 जून से, 12 जुलाई तक चलेगी परीक्षा

बीआरए बिहार विश्वविद्यालय (BRBAU) के परीक्षा विभाग ने बुधवार को बीपीएड (बैचलर ऑफ फिजिकल एजुकेशन) प्रथम वर्ष एवं द्वितीय वर्ष की परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया। बीपीएड प्रथम वर्ष सत्र 2025-27 तथा द्वितीय वर्ष सत्र 2024-26 की परीक्षाएं 30 जून से शुरू होंगी।

 BRABU बीपीएड प्रथम एवं द्वितीय वर्ष की परीक्षा 30 जून से
BRABU बीपीएड प्रथम एवं द्वितीय वर्ष की परीक्षा 30 जून से,

BRABU द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार परीक्षाएं 12 जुलाई तक संचालित की जाएंगी। परीक्षा नियंत्रक ने स्पष्ट किया है कि किसी भी परिस्थिति में परीक्षा केंद्र बदलने के अनुरोध पर विचार नहीं किया जाएगा।

दोनों परीक्षाओं के लिए विश्वविद्यालय के पीजी अंग्रेजी विभाग को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। बीपीएड प्रथम वर्ष की परीक्षा प्रतिदिन सुबह 9 बजे से आयोजित होगी। वहीं द्वितीय वर्ष की परीक्षा का आयोजन निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार किया जाएगा।

परीक्षा नियंत्रक ने परीक्षार्थियों से समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचने तथा विश्वविद्यालय द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

RELATED POSTS

View all

view all