Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 10 May : Muzaffarpur Police विभाग में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है। 10 मई 2026 को वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) कार्यालय की ओर से जारी आदेश में जिले के कई थाना और ओपी प्रभारियों का तबादला एवं नई तैनाती की घोषणा की गई। यह बदलाव तिरहुत प्रक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) की स्वीकृति के बाद कार्यकुशलता और जनहित को ध्यान में रखते हुए किए गए हैं।

Muzaffarpur Police विभाग में बड़ा फेरबदल, कई थानों के प्रभारी बदले गए

छह अधिकारियों को पुलिस केंद्र भेजा गया

जारी आदेश के अनुसार छह अधिकारियों को उनके वर्तमान पदस्थापन से हटाकर Muzaffarpur Police केंद्र भेजा गया है। इनमें कच्ची-पक्की ओपी अध्यक्ष कुमार नीरव, पानापुर मीनापुर ओपी अध्यक्ष ज्योति पासवान, गढ़ा थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार वर्मा, फकुली थानाध्यक्ष विष्णु पांडे, बेनीबाद थानाध्यक्ष साकेत कुमार शार्दुल तथा विश्वविद्यालय थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार शामिल हैं।

Muzaffarpur Police विभाग में बड़ा फेरबदल, कई थानों के प्रभारी बदले गए
Muzaffarpur Police विभाग में बड़ा फेरबदल, कई थानों के प्रभारी बदले गए

कई थानों को मिले नए प्रभारी

दूसरे आदेश में 15 पुलिस अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। पानापुर मीनापुर ओपी में जग्गू बिंद को नया अध्यक्ष बनाया गया है, जबकि सेंटू कुमार को गढ़ा थाना, राज कुमार गौतम को बेनीबाद थाना और सविता कुमारी को विश्वविद्यालय थाना का नया थानाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

Advertisements

इसके अलावा कृष्णकांत मिश्रा को फकुली थाना, अरविंद कुमार को कच्ची-पक्की ओपी तथा पिंटू कुमार को एसकेएमसीएच थाना की जिम्मेदारी दी गई है।

जांच और खुफिया इकाइयों में भी नई तैनाती

प्रशासनिक बदलाव के तहत कई अधिकारियों को विशेष जांच इकाइयों में भी भेजा गया है। मोतीपुर, अहियापुर, सरैया और सदर क्षेत्र की जांच इकाइयों में नई तैनाती की गई है। वहीं ब्रजेश कुमार यादव और कुमार प्रभात को जिला खुफिया इकाई (डीआईयू) में पदस्थापित किया गया है।

सूत्रों के अनुसार हाल ही में बढ़ती आपराधिक घटनाओं, सोशल मीडिया विवादों और संवेदनशील मामलों को देखते हुए पुलिस प्रशासन जिले में कानून व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में लगातार कदम उठा रहा है।

इसी क्रम में पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर विभागीय स्तर पर यह बड़ा फेरबदल किया गया है, ताकि थाना स्तर पर कार्यक्षमता बढ़ाई जा सके और जनता से जुड़े मामलों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित हो सके।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.