www.goltoo.in

BRABU में 21 जून को योग संगम, कुलपति प्रो. डीसी राय करेंगे नेतृत्व

June 18, 2026 | by Goltoo

brabu yoga

Muzaffarpur 18 June : BRABU में 21 जून 2026 को 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर न्यू गेस्ट हाउस परिसर में योग संगम कार्यक्रम आयोजित होगा। कुलपति प्रो. दिनेश चंद्र राय के नेतृत्व में सामूहिक योग सत्र, कॉमन योग प्रोटोकॉल का अभ्यास और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन का सीधा प्रसारण किया जाएगा। कार्यक्रम की थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’ है।

BRABU में 21 जून को योग संगम, कुलपति प्रो. डीसी राय करेंगे नेतृत्व

बीआरए बिहार विश्वविद्यालय (BRABU)12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून 2026 को न्यू गेस्ट हाउस परिसर में योग संगम कार्यक्रम का आयोजन करेगा। कुलपति प्रो. दिनेश चंद्र राय के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में कॉमन योग प्रोटोकॉल के आधार पर सामूहिक योग सत्र और सामूहिक अभ्यास शामिल होंगे। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्र को संबोधन का सीधा प्रसारण भी होगा यह आयुष मंत्रालय द्वारा घोषित वैश्विक थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’ पर आधारित होगा।

BRABU में 21 जून को योग संगम, कुलपति प्रो. डीसी राय करेंगे नेतृत्व
BRABU में 21 जून को योग संगम, कुलपति प्रो. डीसी राय करेंगे नेतृत्व

जानकारी देते हुए कुलपति प्रो. दिनेश चंद्र राय ने कहा कि योग फॉर हेल्दी एजिंग थीम, सभी आयु वर्गों में शारीरिक शक्ति, मानसिक स्पष्टता, गतिशीलता और समग्र स्वास्थ्य को बढ़ावा देने में योग की भूमिका पर केंद्रित है।

प्रो. राय ने कहा, योग एक कालजयी दर्शन और जीवन पद्धति है जो शारीरिक ऊर्जा, मानसिक शांति और समग्र विकास को बढ़ावा देती है। योग संगम एकता, जागरूकता और सद्भाव का प्रभावी मंच है। आयुष मंत्रालय की योग संगम पहल पर प्रो. राय ने कहा, यह देशव्यापी महत्वपूर्ण अभियान है जो पूरे देश में लाखों लोगों को सामूहिक योग अभ्यास के लिए एकजुट करता है साथ ही वैश्विक स्वास्थ्य में भारत की भूमिका और मजबूत होती है।

प्रो. राय ने कार्यक्रम में छात्रों, शिक्षकों, कर्मचारियों, योग प्रेमियों और स्थानीय नागरिकों से बड़ी संख्या में कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की।

RELATED POSTS

View all

view all