Muzaffarpur 7 September : Muzaffarpur के सरैयागंज में काव्य अंतर्राष्ट्रीय साहित्य समूह द्वारा राष्ट्रीय कवि सम्मेलन आयोजित हुआ। रेखा शर्मा, डॉ. पुष्पा गुप्ता सहित कई कवियों ने काव्य पाठ किया।
Muzaffarpur में राष्ट्रीय कवि सम्मेलन
काव्य अंतर्राष्ट्रीय साहित्य समूह के तत्वावधान में 6 सितंबर 2026 दिन रविवार को नवयुवक समिति सभागार, सरैयागंज, मुजफ्फरपुर में भव्य राष्ट्रीय कवि सम्मेलन का आयोजन हुआ। साहित्यिक गरिमा से ओतप्रोत इस समारोह में विभिन्न जिलों से आए अनेक प्रतिष्ठित कवियों एवं साहित्यकारों ने अपनी रचनात्मक उपस्थिति से सभागार को काव्यरस से सराबोर कर दिया।
समारोह की संस्थापिका एवं अध्यक्षा प्रसिद्ध कवयित्री-साहित्यकार श्रीमती रेखा शर्मा के निर्देशन तथा डॉ. पुष्पा गुप्ता की अध्यक्षता में कार्यक्रम संपन्न हुआ। मंच का प्रभावी एवं सरस संचालन कवि राजा जी ने किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ वाग्देवी माँ सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्पांजलि एवं सरस्वती वंदना से हुआ। डॉ. सुप्रिया सोनी ने मधुर स्वर में सरस्वती वंदना प्रस्तुत कर साहित्यिक संध्या का मंगलारंभ किया। इसके पश्चात क्रमशः सभी कवियों ने अपनी भावपूर्ण एवं सारगर्भित रचनाओं का पाठ कर वातावरण को काव्यमय बना दिया।
इस अवसर पर प्रमोद नारायण मिश्र, डॉ. सुप्रिया सोनी, वरिष्ठ कवि प्रेम कुमार वर्मा, विजय कुमार कंठ, शैलेन्द्र गौतम, डॉ. पुष्पा गुप्ता सहित हिंदी साहित्य जगत के अनेक रचनाकार उपस्थित रहे।
RDS College मुजफ्फरपुर में Alivus Life Sciences की Scholarship Examination हुई। 23 विद्यार्थियों ने भाग लिया, साथ में Career Orientation Workshop भी हुआ। https://t.co/YMh1gBFUVt #Muzaffarpur #news #scholarship @brabu_ac_in pic.twitter.com/wlp6fVm7rt
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) September 7, 2026
डॉ. विजय कुमार पाठक ‘प्रसून’ ने अपनी दो चर्चित रचनाएँ ‘मैंने सूरज को देखा है’ एवं ‘गाँवों की तस्वीर दिखा दो’ प्रस्तुत कीं। उनकी संवेदनशील अभिव्यक्ति, सामाजिक सरोकार और काव्यात्मक प्रभाव ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
अंत में अध्यक्षा श्रीमती रेखा शर्मा एवं डॉ. पुष्पा गुप्ता ने संयुक्त रूप से सभी अतिथियों, कवियों एवं साहित्यप्रेमियों के प्रति आभार व्यक्त किया। यह राष्ट्रीय कवि सम्मेलन साहित्य, संवेदना और सृजनशीलता के सुंदर संगम के रूप में लंबे समय तक स्मरणीय बना रहेगा।

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.