www.goltoo.in

SKJ Law College ‘समान नागरिक संहिता वर्तमान परिवेश में एक आलोचनात्मक विश्लेषण’ सेमिनार का आयोजन

February 22, 2025 | by Goltoo

goltoo-2025-02-22T172813.9061

Muzaffarpur 22 February : आज दिनांक 22 फरवरी 2025 को SKJ Law College के सेमिनार हॉल में सेमिनार का आयोजन हुआ जिसका विषय था समान नागरिक संहिता वर्तमान परिवेश में एक आलोचनात्मक विश्लेषण .

SKJ Law College

सेमिनार का आयोजन दीप प्रज्ज्वलन से हुआ जिसमें मुख्य अतिथि प्रोफेसर डॉक्टर विपिन कुमार राय, कुल सचिव, बीएन मंडल विश्वविद्यालय, मधेपुरा विशिष्ट अतिथि डॉक्टर देवेंद्र प्रताप तिवारी राजनीतिक विज्ञान विभाग, आरडीएस कॉलेज, मुजफ्फरपुर, निदेशक श्री जयंत कुमार, प्राचार्य डॉक्टर के के एन तिवारी, उप प्राचार्य प्रोफेसर बीएमआजाद, प्रशासक प्रोफेसर रत्नेश कुमार, प्रोफेसर पंकज कुमार, डॉक्टर एसपी चौधरी, प्रोफेसर धनंजय पांडे आदि उपस्थित थे.
मुख्य अतिथि प्रोफेसर डॉक्टर विपिन कुमार को प्राचार्य डॉक्टर केएन तिवारी ने तथा अपने विशिष्ट अतिथि डॉक्टर देवेंद्र प्रताप तिवारी को उप्राचार्य प्रोफेसर बीएम आजाद ने अंग वस्त्र एवं पौधा देकर सम्मानित किया.

SKJ Law College Seminar
SKJ Law College Seminar

मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में उपरोक्त विषय पर विस्तार से प्रकाश डाला एवं स्पष्ट किया कि आज के परिप्रेक्ष्य में समान नागरिक संहिता क्यों आवश्यक है. उन्होंने ब्रिटिश काल के बने हुए ऐसा संहिताबद्ध विधियों का भी उल्लेख किया तथा सर्वोच्च न्यायालय द्वारा किए गए विभिन्न न्यायिक निर्णय के आधार पर संविधान के अनुच्छेद 44 को तत्काल प्रभाव से लागू करने पर बल दिया.

SKJ Law College
SKJ Law College

विशिष्ट अतिथि डॉक्टर देवेंद्र प्रताप तिवारी ने इसको सामाजिक संस्कृति एवं राजनीति परिदृश्यों के आधार पर बताया कि पूरे देश में एक समान नागरिक संहिता होनी चाहिए. महाविद्यालय के निदेशक ने अपने संबोधन ने बताया कि इस तरह के कार्यक्रमों से छात्रों एवं शिक्षकों का ज्ञानवर्धन होता है एवं विधिक क्षेत्र में नहीं-नई जानकारियां प्राप्त होती है.
इससे पूर्व कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर के.के.एन. तिवारी ने आगत अतिथि एवं मान्य सभी शिक्षकों एवं छात्रों का स्वागत किया. अपने स्वागत भाषण में उन्होंने स्पष्ट किया कि समान नागरिक संहिता जैसे विषयों पर सामंजस्यपूर्ण एवं सर्वसम्मति से लागू करने की आवश्यकता है.

SKJ Law College Seminar
SKJ Law College Seminar

सेमिनार के संयोजक प्रोफेसर धनंजय पांडे ने विषय प्रवेश करते हुए UCC को तत्काल लागू करने की आवश्यकता पर बल दिया. प्रोफेसर अरुण कुमार पांडे ने अपने संबोधन में उक्त विषय पर विचार व्यक्त किया तथा उसके ऐतिहासिक एवं संवैधानिक प्रावधानों पर विस्तार से प्रकाश डाला. कार्यक्रम में छात्र छात्रों ने भी इस विषय के पक्ष एवं विपक्ष पर अपना प्रस्तुतिकरण दिया जिसमें मुख्य रूप से प्रभात रंजन, न्याशा कौशिक, सुष्मिता, संदीप कुमार, चंद्रकांत पांडे, आरसी आलिया, खुशबू कुमारी, स्वर्णिम सौरभ आदि ने अपने विचार रखें.

कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षकों में मुख्य रूप से प्रोफेसर पंकज कुमार , डॉक्टर एसपी चौधरी, प्रोफेसर धनंजय पांडे, प्रोफेसर आशुतोष कुमार, प्रोफेसर आर ए सहाय, प्रोफेसर बिपिन कुमार, प्रोफेसर आदर्श नमन, प्रोफेसर शिवम कुमार, डॉ रवि रंजन राय, प्रोफेसर मधु कुमारी, प्रोफेसर प्रेरणा कश्यप, प्रोफेसर बीएम दीक्षित, डॉक्टर सत्यव्रत, प्रोफेसर रजनीश कुमार, प्रोफेसर रवीश कुमार, प्रोफेसर बृजेश कुशवाहा, प्रोफेसर शक्ति कुमार, प्रोफेसर आशीष कुमार, प्रोफेसर रूपा झा, प्रोफेसर चारु प्रियदर्शी, प्रोफेसर आदित्य राज, प्रोफेसर विश्वजीत, प्रोफेसर हैदर फारूकी प्रोफेसर नीरज कुमार विमल, प्रोफेसर प्रभास रंजन, प्रोफेसर सिद्धार्थ मिश्रा, प्रोफेसर विजय कुमार श्री उज्जवल कुमार, श्री प्रेमभूषण कुमार, श्री बिट्टू कुमार.

SKJ Law College
SKJ Law College Seminar
SKJ Law College Seminar

इसके अतिरिक्त सभी शिक्षक एवं शिक्षा क्षेत्र कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं भी उपस्थित रहे. कार्यक्रम का संचालन LLB II की छात्रा सिद्धि कुमारी एवं धन्यवाद ज्ञापन उप्राचार्य प्रोफेसर बीएमआजाद ने किया

RELATED POSTS

View all

view all