www.goltoo.in

GD Mother International School के निदेशक पंकज कुमार बने स्काउट एंड गाइड के ज़िला आयुक्त

February 22, 2025 | by Goltoo

goltoo-2025-02-22T171105.4891

Muzaffarpur 22 February : GD Mother International School जी डी मदर इंटरनेशनल स्कूल के निदेशक पंकज कुमार को स्काउट एंड गाइड का ज़िला आयुक्त नियुक्त किया गया है। इस संबंध में मुख्य राज्य आयुक्त राम कुमार सिंह ने आधिकारिक पत्र जारी कर घोषणा की।

GD Mother International School

GD Mother International School
GD Mother International School के निदेशक पंकज कुमार बने स्काउट एंड गाइड के ज़िला आयुक्त

नव निर्वाचित ज़िला आयुक्त पंकज कुमार ने अपनी नियुक्ति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि उनका लक्ष्य ज़िले में स्काउट एंड गाइड संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुँचाना है। उन्होंने यह भी बताया कि संगठन के कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए वे नई योजनाओं पर कार्य करेंगे।

उनकी इस उपलब्धि पर ज़िला सचिव दिलीप कुमार, ज़िला संगठन आयुक्त नवनीश कुमार समेत अन्य अधिकारियों ने उन्हें बधाई दी और उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएँ दीं।

पंकज कुमार की नियुक्ति से स्काउट एंड गाइड संगठन को नई दिशा मिलने की उम्मीद है, जिससे युवाओं को अनुशासन और सेवा की भावना विकसित करने का अवसर मिलेगा।

RELATED POSTS

View all

view all