Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 23 September : MDDM College मुजफ्फरपुर में दिनकर जयंती पर काव्य-पाठ और भाषण प्रतियोगिता हुई। छात्राओं ने साहित्यिक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

MDDM College में राष्ट्रकवि दिनकर की जयंती

बुधवार को MDDM College में स्नातकोत्तर हिंदी विभाग में राष्ट्रकवि रामधारी सिंह ‘दिनकर’ की जयंती मनायी गयी जिसकी अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य डॉ अलका जायसवाल ने दिनकर के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि दिनकर जनकवि हैं , राष्ट्रीयता के पोषक हैं । मुख्य वक्ता के तौर पर स्नातकोत्तर हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ राकेश रंजन ने कहा कि दिनकर की सांस्कृतिक चेतना उच्च कोटि की थी । वे मूर्धन्य गद्यकार और पद्यकार दोनों थे । राष्ट्रीय भावना के ओजस्वी गायक थे। क्रांति के उपासक थे। प्रेमवीणा के वादक थे । मानवता के संरक्षक थे। डॉ आशा सिंह यादव ने कहा कि राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर श्रेष्ठ प्रबंधकार थे । डॉ रामदुलार सहनी ने दिनकर को जनता का कवि कहा । डॉ रिंकु कुमारी ने कहा कि दिनकर हिंदी के दिनकर थे ।

MDDM College में राष्ट्रकवि दिनकर की जयंती
MDDM College में राष्ट्रकवि दिनकर की जयंती

राष्ट्रकवि रामधारी सिंह ‘दिनकर’ की जयंती के अवसर पर हिंदी विभाग द्वारा काव्य – पाठ प्रतियोगिता एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन हुआ जिसमें महाविद्यालय पचास छात्राओं ने भाग लिया।

Advertisements

काव्य – पाठ प्रतियोगिता में –

प्रथम स्थान – स्नातकोत्तर चतुर्थ सेमेस्टर की दिव्य लता एवं स्नातक सप्तम सेमेस्टर की कुमारी तान्या

द्वितीय स्थान – स्नातकोत्तर द्वितीय सेमेस्टर की मोनिका कुमारी एवं स्नातक सप्तम सेमेस्टर की नित्यांजलि कुमारी

तृतीय स्थान – स्नातक तृतीय सेमेस्टर की राधा रानी एवं स्नातक प्रथम सेमेस्टर की ममता कुमारी

MDDM College में राष्ट्रकवि दिनकर की जयंती
MDDM College में राष्ट्रकवि दिनकर की जयंती

भाषण प्रतियोगिता में –

प्रथम स्थान – स्नातक सप्तम सेमेस्टर की भूमिका चंद्रा
द्वितीय स्थान – स्नातक द्वितीय सेमेस्टर की रूपा कुमारी
तृतीय स्थान स्नातकोत्तर द्वितीय सेमेस्टर की नैनसी कुमारी

सर्वप्रथम सभी छात्राओं एवं शिक्षकों द्वारा दिनकर के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि की गयी । मंच संचालन स्नातकोत्तर द्वितीय सेमेस्टर की अंजलि कुमारी ने किया और धन्यवाद ज्ञापन स्नातकोत्तर द्वितीय सेमेस्टर की शिखा कुमारी ने किया।

मौके पर दीपिका कुमारी, अनामिका कुमारी, ज्योति कुमारी, रंजना कुमारी, अदिति कुमारी, अनुप्रिया, सुहानी कुमारी, प्रियंका कुमारी, खुशबू कुमारी, मुस्कान कुमारी, मेधा कुमारी, अनुकृति कुमारी, मोहिनी कुमारी, प्रीति कुमारी, पल्लवी कुमारी, गीतांजलि कुमारी, खुशी कुमारी, चाँदनी कुमारी,रविता कुमारी, बबिता कुमारी, सुषमा कुमारी, लीला कुमारी,काजल कुमारी आदि के अलावा शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारीगण मौजूद थे।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.