www.goltoo.in

Sansad Legend T20 Cup : डीएवी टीचर्स ने स्टेट बैंक को और बैंक ऑफ़ बरोदा ने पंजाब नेशनल बैंक को पराजित किया

April 14, 2022 | by Goltoo

fd40e1ae-b370-447a-b26e-596302fcaba9

Muzaffarpur 14 April : बृहस्पतिवार 14 अप्रैल को आईटीसी मुसहरी के मैदान में डॉल्फिन क्रिकेट एकेडमी के तत्वावधान में सांसद लीजेंड T20 कप कराया जा रहा है. टी20 कप टूर्नामेंट के आज के मैच में आज का पहला मैच डीएवी टीचर्स और स्टेट बैंक की टीम के साथ खेला गया. डीएवी टीचर्स की टीम ने आज के मैच में स्टेट बैंक को 98 रनों से हराया. आज खेले गए दूसरे मैच में बैंक ऑफ बड़ौदा की टीम ने पंजाब नेशनल बैंक को 37 रनों से हरा दिया.


पहले मैच में आज स्टेट बैंक के कप्तान प्रेम कुमार ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया जो स्टेट बैंक के लिए गलत साबित हुआ. डीएवी टीचर्स ने 20 ओवर में 206 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया, जिसमें ओपी यादव ने शानदार 85 रन बनाए तथा निरंजन ने 42 रन इमरान ने 22 रन का योगदान दिया. गेंदबाजी में स्टेट बैंक की तरफ से मैच में 2 विकेट प्रेम कुमार एवं ने नीतीश को एक-एक विकेट मिला.


जवाब में खेलने उतरी स्टेट बैंक की टीम 14 ओवर में 108 रन ही बना सकी. जिसमें मयंक ने 15 रन और रवि ने 20 रन बनाए. टीवी टीचर्स के ओपी यादव को आज का मैन ऑफ द मैच दिया गया.


आज के मैच के मुख्य अतिथि स्टेट बैंक के डीजीएम प्रवीण कुमार सिंह मैदान में उपस्थित थे. मैच शुरू होने के पहले मुख्य अतिथि ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों के साथ परिचय प्राप्त किया.


आज खेले गए दूसरे मैच में बैंक ऑफ बड़ौदा की टीम ने पंजाब नेशनल बैंक को विवेक के हरफनमौला प्रदर्शन की बदौलत एक तरफा मात दी. उन्होंने 45 रन पर दो विकेट अपनी टीम के लिए लिए लिए .आज का मैन ऑफ द मैच विवेक को दिया गया. गेंदबाजी में विवेक प्रकाश विकास और रोहन को दो-दो विकेट मिले.
मैच की जानकारी टूर्नामेंट के मीडिया प्रभारी अरुण कुमार ने दिया

#Muzaffarpurnews #Cricket

RELATED POSTS

View all

view all