Muzaffarpur 24 September : SKJ Law College , गन्नीपुर, मुजफ्फरपुर के राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई द्वारा NSS स्थापना दिवस के अवसर पर “पर्यावरण संरक्षण में एन.एस.एस. की भूमिका” विषय पर एक संगोष्ठी का आयोजन सेमिनार हॉल में प्रातः 10:30 बजे किया गया।
SKJ Law College में राष्ट्रीय सेवा योजना
कार्यक्रम काआरम्भ SKJ Law College के निदेशक श्री जयंत कुमार के स्वागत सम्बोधन से हुआ I उन्होंने उक्त विषय पर चर्चा करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज के समय की सबसे बड़ी आवश्यकता हैं I यदि समय रहते कदम नहीं उठाये गये तो आने वाली पीढ़ियों के लिए शुद्ध पानी और हवा मिलना कठिन हो जायेगा I
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.के.केएन.तिवारी ने अपने सम्बोधन में कहा कि हमारे देश में पर्यावरण संरक्षण के लिए संविधान के अनुच्छेद 48 A के तहत राज्य को निर्देश दिया गया है और अनुच्छेद 51A(g) में नागरिकों को प्राकृतिक पर्यावरण की रक्षा के लिए मौलिक कर्तव्य सौपा गया है, जिसके माध्यम से पर्यावरण की रक्षा की जा सकती है I
कार्यक्रम का संचालन एवं मुख्य वक्तव्य महाविद्यालय के N.S.S.इकाई के कार्यक्रम पदाधिकारी (N.S.S.) डॉ. एस. पी. चौधरी द्वारा दिया गया।

अपने संबोधन में डॉ. चौधरी ने कहा कि NSS का ध्येय वाक्य ” NOT ME BUT YOU – मैं नहीं, आप” निःस्वार्थ सेवा और पर्यावरण दायित्व की भावना को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि NSS स्वयंसेवक वृक्षारोपण अभियान, स्वच्छताअभियान,प्लास्टिकमुक्तअभियानऔरजन-जागरूकता रैली के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

डॉ. पंकज कुमार ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल जिम्मेदारी नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए आवश्यकता है। उन्होंने आगे कहा कि पर्यावरण की रक्षा के लिए हमसबको मिलकर कार्यक्रम करना चाहिए और जागरूक फैलाना चाहिए I
अन्य वक्ताओ में महाविद्यालय के शिक्षक प्रो.आर. ए. सहाय, डॉ. रविरंजन राय,प्रो.श्रुति श्रीवास्तव इत्यादि रहे I
Tirhut College of Physical Education में युवा आपदा मित्र प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ और स्व. कृष्णनंदन सहाय की 107वीं जयंती पर श्रद्धांजलि #Muzaffarpur https://t.co/gjgAdaX3vy pic.twitter.com/5qVit7qs5R
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) September 24, 2026
इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के सभी शिक्षक, कर्मचारी, और एन. एस. एस. वालँटियर्स उपस्थित रहे, जिसमे मुख्यतः प्रो. बी. एम. आजाद, प्रशासक डॉ. रत्नेश कुमार, नैक कॉर्डिंनेटर प्रो. आशुतोष कुमार,प्रो. विपिन कुमार,श्री उज्जवल कुमार, डॉ. मधु कुमारी, अभिनय चौधरी, आलोक तिवारी, सान्या, आशी तिवारी, कृति इत्यादि थे I
इस संगोष्ठी का संचालन डॉ. पंकज कुमार और धन्यवाद ज्ञापन डॉ. अर्चना अनुपम ने किया I अंत में उपस्थित सदस्यो ने स्वच्छ एवं हरित पर्यावरण के निर्माण में योगदान देने की शपथ ली I

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.