www.goltoo.in

Ravi Mehta Memorial Football League : ठक्कर बाबा हॉस्टल और रेम्बो अकादमी की 3-0 से दमदार जीत

February 22, 2026 | by Goltoo

goltoo – 2026-02-22T231424.8681

Muzaffarpur 22 February : खुदीराम बोस फुटबॉल मैदान, मुजफ्फरपुर में खेले गए Ravi Mehta Memorial Football League के मुकाबलों में ठक्कर बाबा हॉस्टल और रेम्बो फुटबॉल अकादमी ने अपने-अपने मैच 3-0 से जीतकर शानदार प्रदर्शन किया। कल दो और मुकाबले खेले जाएंगे।

Ravi Mehta Memorial Football League

स्थानीय खुदीराम बोस फुटबॉल मैदान में आयोजित रवि मेहता मेमोरियल सीनियर डिवीजन मुजफ्फरपुर जिला फुटबॉल लीग प्रतियोगिता के तहत आज दो रोमांचक मुकाबले खेले गए।

Ravi Mehta Memorial Football League : ठक्कर बाबा हॉस्टल और रेम्बो अकादमी की 3-0 से दमदार जीत
Ravi Mehta Memorial Football League : ठक्कर बाबा हॉस्टल और रेम्बो अकादमी की 3-0 से दमदार जीत

पहले मैच में ठक्कर बाबा हॉस्टल फुटबॉल क्लब ने युग सृजन फुटबॉल क्लब को 3-0 से पराजित कर शानदार जीत दर्ज की। मैच का शुभारंभ असगर हुसैन, राकेश पासवान, याकूब अली, सुनील कुमार एवं सुरेश महतो, मुजफ्फरपुर फुटबॉल संघ के पदाधिकारियों व खेल प्रेमियों की उपस्थिति में दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।

खेल की शुरुआत से ही दोनों टीमों ने तेज और संघर्षपूर्ण प्रदर्शन किया। मैच के 13वें मिनट में संतोष कुमार (जर्सी नं. 13) ने पहला गोल दागकर अपनी टीम को बढ़त दिलाई। मध्यांतर तक ठक्कर बाबा हॉस्टल 1-0 से आगे रही।

Ravi Mehta Memorial Football League : ठक्कर बाबा हॉस्टल और रेम्बो अकादमी की 3-0 से दमदार जीत
Ravi Mehta Memorial Football League : ठक्कर बाबा हॉस्टल और रेम्बो अकादमी की 3-0 से दमदार जीत

दूसरे हॉफ में 60वें मिनट पर करन कुमार (जर्सी नं. 10) ने गोल कर बढ़त को 2-0 कर दिया। इसके बाद 69वें मिनट में संतोष (जर्सी नं. 9) ने तीसरा गोल कर टीम की जीत सुनिश्चित कर दी। अंततः ठक्कर बाबा हॉस्टल फुटबॉल क्लब ने युग सृजन फुटबॉल क्लब को 3-0 से पराजित किया।

आज का दूसरा मुकाबला किंग कोबरा फुटबॉल टीम और रेम्बो फुटबॉल अकादमी के बीच खेला गया। इस मैच में रेम्बो फुटबॉल अकादमी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए किंग कोबरा को 3-0 से हराया।

आज के मैच में निर्णायक की भूमिका अलीमुद्दीन ने निभाई, जबकि सहायक निर्णायक के रूप में मणि राज ठाकुर और दीपक कुमार तथा दीपक कुमार मौजूद रहे।

लीग टूर्नामेंट के संयोजक मोहम्मद सलाउद्दीन ने बताया कि 23 फरवरी 2026 को दो मैच खेले जाएंगे। पहला मैच स्टूडेंट क्लब फुटबॉल क्लब बनाम पुलिस बॉयज फुटबॉल क्लब तथा दूसरा मैच मुजफ्फरपुर स्पोर्टिंग क्लब बनाम आईजी स्पोर्टिंग क्लब फुटबॉल टीम के बीच होगा।

RELATED POSTS

View all

view all