Muzaffarpur 3 October : Muzaffarpur में U-19 FIDE रेटिंग शतरंज चैंपियनशिप में नव्या गोयंका और अनुभव मिश्रा 5.5 अंक के साथ शीर्ष पर, छह चक्रों के बाद कड़ी प्रतिस्पर्धा।
Muzaffarpur में U-19 FIDE रेटिंग शतरंज चैंपियनशिप: नव्या गोयंका और अनुभव मिश्रा 5.5 अंक के साथ शीर्ष पर
बिहार चेस एसोसिएशन और Muzaffarpur जिला शतरंज संघ के संयुक्त प्रबंधन में रामदयालू स्थित चंदविला विवाह भवन में आयोजित रुंगताज रियल गोल्ड टी अंडर-19 फिडे रेटिंग स्टेट चेस चैंपियनशिप 2026 के तीसरे दिन दो चक्रों की बाजी खेली गई। छह चक्रों के बाद बालिका वर्ग में मुजफ्फरपुर की नव्या गोयंका और बालक वर्ग में मधुबनी के अनुभव मिश्रा 5.5-5.5 अंक लेकर शीर्ष पर चल रहे हैं।
बालक वर्ग में छपरा के प्रेम कुमार भी 5.5 अंक लेकर दूसरे स्थान पर काबिज हैं, जबकि बालिका वर्ग में पटना की अदीबा उल्लाह 5 अंक के साथ दूसरे स्थान पर हैं।
प्रतियोगिता के तीसरे दिन खेले गए दोनों चक्रों में कई रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। शीर्ष खिलाड़ियों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा रही और प्रत्येक अंक के लिए खिलाड़ियों ने शानदार संघर्ष किया।

सुबह के सत्र की शुरुआत मुजफ्फरपुर की एमएलसी प्रत्याशी रश्मि गौतम ने प्रथम बोर्ड पर पहली चाल चलकर की।
तेजस सांडील्य ने अद्विक कुमार को हराया
प्रतियोगिता के पांचवें चक्र में ओपन वर्ग में काले मोहरों से खेलते हुए मुजफ्फरपुर के तेजस सांडील्य ने चौथी वरीयता प्राप्त पटना के अद्विक कुमार को सिसिलियन ओपनिंग में 59 चालों के संघर्ष के बाद पराजित किया। अद्विक के घोड़े की गलत चाल का फायदा उठाते हुए तेजस ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया और पूरे मुकाबले में अपना दबदबा बनाए रखा।
वहीं, अंडर-7 आयु वर्ग के राष्ट्रीय चैंपियन रुद्र प्रताप ने तीसरी वरीयता प्राप्त देव राज को कैरोकान डिफेंस में खेले गए बेहद उतार-चढ़ाव वाले मुकाबले में बराबरी पर रोक दिया।
Bihar Jr Fide Rating Chess : मधुबनी के अनुभव मिश्रा और पटना की अदिबा उल्लाह शीर्ष पर, नव्या गोयन ने किया उलटफेर #Muzaffarpur #chess https://t.co/PB0gMBzOFI pic.twitter.com/uMjFCczSj9
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) October 2, 2026
अभिनव अभीका की शानदार जीत
छठे चक्र में चौथे बोर्ड पर काले मोहरों से खेलते हुए पटना के सात वर्षीय खिलाड़ी अभिनव अभीका ने सातवीं वरीयता प्राप्त पटना की अदिति सिन्हा को एकतरफा मुकाबले में पराजित किया।
रुई लोपेज ओपनिंग से शुरू हुए इस मुकाबले में अदिति ने 13वीं चाल में विपक्षी मोहरे पर हमला करने के उद्देश्य से ऊँट का बलिदान दिया, जो उनके लिए घातक साबित हुआ। इसके बाद वह मुकाबले में वापसी नहीं कर सकीं और 32वीं चाल में हार मान ली।
बालक वर्ग में शीर्ष दस खिलाड़ी
- अनुभव मिश्रा — 5.5 अंक, जिला मधुबनी
- प्रेम कुमार — 5.5 अंक, जिला छपरा
- तेजस सांडील्य — 5 अंक, जिला मुजफ्फरपुर
- तन्मय कश्यप — 5 अंक, जिला पटना
- अनिकेत रंजन — 4.5 अंक, जिला बेगूसराय
- अद्विक कुमार — 4.5 अंक, जिला पटना
- शिवांश बरणवाल — 4.5 अंक, जिला बेतिया
- मनीष यादव — 4.5 अंक, जिला दरभंगा
- पार्थवा — 4.5 अंक, जिला पटना
- मानस — 4.5 अंक, जिला पटना
बालिका वर्ग में शीर्ष दस खिलाड़ी
- नव्या गोयंका — 5.5 अंक
- अदीबा उल्लाह — 5 अंक
- अग्रिमा राज — 5 अंक
- मून — 4.5 अंक
- प्रतीक्षा राज — 4 अंक
- शालिनी श्रीवास्तव — 4 अंक
- अभिनव अविका — 4 अंक
- वंशिका महेश्वरी — 4 अंक
- ऐश्वर्या नवदीप शुक्ला — 4 अंक
- ईशिका — 4 अंक

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.