Muzaffarpur 8 October : Muzaffarpur में प्रमंडल स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता के तीसरे दिन 1300 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। खो-खो में मुजफ्फरपुर ओवरऑल विजेता बना।
प्रमंडल स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता में Muzaffarpur का दबदबा, खो-खो में दोनों वर्गों में शानदार जीत
बिहार राज्य खेल प्राधिकरण (BSSA) एवं जिला प्रशासन, Muzaffarpur के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित प्रमंडल स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता 2026-27 के तीसरे दिन बुधवार को विभिन्न जिलों के करीब 1300 खिलाड़ियों ने नौ खेलों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। 6 से 9 अक्टूबर तक चल रही इस प्रतियोगिता में मुजफ्फरपुर के खिलाड़ियों ने कई स्पर्धाओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपना दबदबा कायम रखा।
खो-खो में Muzaffarpur का शानदार प्रदर्शन
खो-खो के अंडर-19 बालक वर्ग में Muzaffarpur ने पूर्वी चंपारण को एक इनिंग और 4 अंकों के अंतर से हराकर खिताब अपने नाम किया। वहीं बालिका वर्ग में मुजफ्फरपुर ने वैशाली को एक इनिंग और 20 अंकों के बड़े अंतर से पराजित किया। इस प्रदर्शन के साथ मुजफ्फरपुर ने खो-खो में प्रतियोगिता के तीनों दिनों में तीनों आयु वर्गों में ओवरऑल विजेता बनने का गौरव हासिल किया।

वॉलीबॉल के अंडर-19 बालक वर्ग में Muzaffarpur ने पूर्वी चंपारण को 2-0 से हराकर विजेता का खिताब जीता। बालिका वर्ग में पश्चिम चंपारण विजेता और मुजफ्फरपुर उपविजेता रहा। फुटबॉल के अंडर-19 बालक वर्ग में पूर्वी चंपारण विजेता तथा पश्चिम चंपारण उपविजेता रहा। बालिका वर्ग में पश्चिम चंपारण ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि मुजफ्फरपुर को उपविजेता से संतोष करना पड़ा।
बैडमिंटन, टेबल टेनिस और कबड्डी में भी खिलाड़ियों ने दिखाया दम
बैडमिंटन अंडर-19 बालक वर्ग में कुंदन कुमार प्रथम, आयुष राज द्वितीय, चंद्र प्रकाश सिंह तृतीय और आदित्य कुमार चौथे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में रिधि सिंह ने पहला, नैन्सी श्यामलि ने दूसरा, कंगना कुमारी ने तीसरा और आशी यादव ने चौथा स्थान प्राप्त किया।

टेबल टेनिस अंडर-19 बालिका वर्ग में आशना शावनी प्रथम, श्वेता शाही द्वितीय, पलक कुमारी तृतीय और नित्या चौथे स्थान पर रहीं। बालक वर्ग में रेयाज मासूमी प्रथम, अब्दाल रजा द्वितीय, वत्सल तुलस्यान तृतीय और सिद्धार्थ कुमार चौथे स्थान पर रहे।
कबड्डी के अंडर-17 बालक वर्ग में मुजफ्फरपुर ने सीतामढ़ी को 17 अंकों से हराकर खिताब जीता। अंडर-19 बालिका वर्ग में सीतामढ़ी विजेता और मुजफ्फरपुर उपविजेता रहा।
एथलेटिक्स में गीता कुमारी का शानदार प्रदर्शन
एथलेटिक्स की अंडर-17 बालिका स्पर्धाओं में गीता कुमारी का विशेष दबदबा रहा। उन्होंने 3000 मीटर, 800 मीटर और 1500 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान हासिल किया। 400 मीटर में रागिनी कुमारी, जबकि 200 और 100 मीटर में प्रीति कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। लंबी कूद में अंगिता कुमारी, ऊंची कूद में रागिनी कुमारी, ट्रिपल जंप में चांदनी कुमारी तथा जैवलिन थ्रो में हैपी कुमारी विजेता रहीं।

अंडर-17 बालक वर्ग की एथलेटिक्स स्पर्धाओं में भी खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। 300 मीटर में सूरज राय, 1500 मीटर में नूर आलम, 800 मीटर में नूर आलम और एक अन्य 800 मीटर स्पर्धा में संदीप यादव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर में एमडी यूसुफ तथा 100 मीटर में संदीप यादव विजेता रहे। लंबी कूद में छोटू कुमार, शॉटपुट में चिराग कौशिक, हाई जंप में नीरज कुमार, डिस्कस थ्रो में आयुष आर्यन, ट्रिपल जंप में राजन कुमार और जैवलिन थ्रो में अंकित कुमार ने पहला स्थान हासिल किया।
शतरंज में मुजफ्फरपुर के खिलाड़ियों का दबदबा
शतरंज प्रतियोगिता में भी मुजफ्फरपुर के खिलाड़ियों ने कई वर्गों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। अंडर-14 बालक वर्ग में आदर्श राज प्रथम, शिवांश बरनवाल द्वितीय, शयान मासूमी तृतीय और कार्तिक कुमार चौथे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में अग्रिमा राज प्रथम, सृष्टि कुमारी द्वितीय, आध्या कुमारी तृतीय और अद्विका श्रीवास्तव चौथे स्थान पर रहीं।
अंडर-17 बालक वर्ग में वैशाली के उत्सव कुमार प्रथम रहे, जबकि मुजफ्फरपुर के अंशुमन कुमार ने दूसरा स्थान हासिल किया। बालिका वर्ग में पश्चिम चंपारण की गुंजन कुमार प्रथम रहीं और मुजफ्फरपुर की तेजल भारती तीसरे स्थान पर रहीं। अंडर-19 बालक वर्ग में पश्चिम चंपारण के प्रबल सिंह विजेता रहे, जबकि मुजफ्फरपुर के त्रिशांत कुमार और शीलभद्र लाभ ने क्रमशः दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर-19 बालिका वर्ग में मुजफ्फरपुर की नव्या गोयनका और चेतना गोयनका ने क्रमशः प्रथम और द्वितीय स्थान हासिल किया।
गोपालगंज के राष्ट्रीय बोसिया खिलाड़ी Nitish Kumar Singh ने नई दिल्ली में Boccia India Federation Cup 2026 की BC-3 कैटेगरी में स्वर्ण पदक जीता। #boccia #gopalganj https://t.co/JBG2OZwGZp https://t.co/eXO3pHqoMI
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) October 8, 2026
प्रतियोगिता के सफल संचालन में शारीरिक शिक्षा शिक्षकों एवं खेल पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। रामकुमार राय शर्मा, समरेश कुमार, मुकेश कुमार, अजय कुमार ठाकुर, मनोज कुमार सिंह, संजय कुमार, अंकुश कुमार, कृष्णा ठाकुर, श्वेताब खान, अमित कुमार, स्वेता शर्मा, सुबास कुमार, नंदन कुमार, अमरेश कुमार, लालबाबू सिंह, मिथलेश कुमार और राजीव कुमार सहित विभिन्न खेल संघों के पदाधिकारी अभिषेक सोनू, बबलू कुमार और अखिलेश मणि ने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग किया।

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.