Muzaffarpur 27 October : मुजफ्फरपुर सहित चार जिलों के चयनित खिलाड़ी 28 से 30 अक्टूबर तक जमुई में Bihar School Volleyball Competition 2026 में भाग लेने के लिए तिरहुत प्रमंडल की वॉलीबॉल टीम जमुई रवाना में खेलेंगे।
तिरहुत प्रमंडल की वॉलीबॉल टीम जमुई रवाना, अंडर-14, 17 और 19 वर्ग के खिलाड़ियों का चयन
Bihar School Volleyball Competition 2026 में भाग लेने के लिए तिरहुत प्रमंडल की बालक टीम रवाना हो गई है। 28 से 30 अक्टूबर 2026 तक जमुई में आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता में तिरहुत प्रमंडल की ओर से अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग के चयनित खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। प्रमंडल स्तरीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर तीनों वर्गों की टीम का चयन किया गया है।
तिरहुत प्रमंडल सह जिला खेल पदाधिकारी राजेंद्र कुमार ने बताया कि विभिन्न आयु वर्गों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को टीम में जगह दी गई है। चयनित खिलाड़ियों में मुजफ्फरपुर, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण और वैशाली जिले के खिलाड़ी शामिल हैं। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों को अपनी खेल प्रतिभा दिखाने और प्रमंडल का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलेगा।
अंडर-14 वर्ग में इन खिलाड़ियों का चयन
अंडर-14 आयु वर्ग की टीम में मुजफ्फरपुर से शिव कुमार, अंकित राज, आर्यन कुमार और अंश कुमार गिरी को शामिल किया गया है। पूर्वी चंपारण से यशराज, आदर्श कुमार, आदित्य कुमार और अंकित कुमार का चयन हुआ है। वहीं, पश्चिमी चंपारण से मोहम्मद शहीद आलम, अमीर हसन और पवन कुमार तथा वैशाली से सुंदर कुमार टीम का हिस्सा होंगे।

अंडर-17 वर्ग की टीम में 12 खिलाड़ी शामिल
अंडर-17 वर्ग में मुजफ्फरपुर से करण राज, हर्ष कुमार, वारान्य पांडे, नैतिक कुमार और सत्यम सिंह का चयन किया गया है। पूर्वी चंपारण से कृष्ण कुमार, सत्यम राज, सत्यम कुमार, आदर्श कुमार और आदित्य कुमार को टीम में जगह मिली है। पश्चिमी चंपारण से दीपू कुमार और अंकित कुमार चयनित खिलाड़ियों में शामिल हैं।
अंडर-19 वर्ग में मुजफ्फरपुर के छह खिलाड़ी
अंडर-19 आयु वर्ग की टीम में मुजफ्फरपुर से ज्ञानेंद्र कुमार, हर्ष शर्मा, अभिनय पाराशर, अभय कुमार, अभिराज और कार्तिक कुमार शामिल हैं। पूर्वी चंपारण से कृष्णा राज, मिंटू कुमार और सत्येंद्र कुमार यादव का चयन किया गया है। पश्चिमी चंपारण से सोनू कुमार, असेंस कुमार और निर्भय कुमार को टीम में जगह मिली है।
खेल पदाधिकारियों ने दी शुभकामनाएं
प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों के दल प्रभारी के रूप में शारीरिक शिक्षा शिक्षक अंकुश कुमार, निर्मल कुमार और नंदन कुमार को जिम्मेदारी सौंपी गई है। टीम की रवानगी के अवसर पर जिला वॉलीबॉल संघ के अध्यक्ष अमर कुमार, सचिव करुणेश कुमार तथा शारीरिक शिक्षक रामकुमार राय शर्मा, मुकेश कुमार, अमरेश कुमार, लाल बाबू सिंह और मिथिलेश कुमार ने चयनित खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। सभी ने खिलाड़ियों से बेहतर प्रदर्शन कर तिरहुत प्रमंडल का नाम रोशन करने की उम्मीद जताई।
Muzaffarpur जिला सीनियर चेस चैंपियनशिप में प्रनीत सिन्हा बने चैंपियन, शीर्ष चार खिलाड़ियों को राज्य प्रतियोगिता में मिला मौका #Muzaffarpur #Chess https://t.co/2rEHpX54qg https://t.co/RCLb0sPx1d
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) October 25, 2026

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.