Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 31 October : लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में राजकीय डिग्री महाविद्यालय, गायघाट (Degree College Gayghat) में राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया।

Degree College Gayghat राजकीय डिग्री महाविद्यालय, गायघाट में राष्ट्रीय एकता दिवस का आयोजन

कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को सरदार पटेल के व्यक्तित्व, कृतित्व तथा राष्ट्र निर्माण में उनके ऐतिहासिक योगदान से परिचित कराना था।

Degree College Gayghat राजकीय डिग्री महाविद्यालय, गायघाट में राष्ट्रीय एकता दिवस का आयोजन
Degree College Gayghat राजकीय डिग्री महाविद्यालय, गायघाट में राष्ट्रीय एकता दिवस का आयोजन

इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. पयोली ने विद्यार्थियों को देश की एकता एवं अखंडता को बनाए रखने में सरदार पटेल की भूमिका के साथ-साथ भारत की सांस्कृतिक, भाषाई एवं सामाजिक विविधता में निहित एकता के महत्व के बारे में बताया।

Advertisements

कार्यक्रम के दौरान डॉ. विशाल गिरीश तिवारी ने विद्यार्थियों को राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं सुरक्षा बनाए रखने तथा उसे सुदृढ़ करने की शपथ दिलाई। इस आयोजन के माध्यम से विद्यार्थियों को एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों और दायित्वों के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया गया।

इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी शिक्षक—डॉ. सुशील कुमार, डॉ. आयुष वत्स, डॉ. उपांशु, डॉ. विशाल गिरीश तिवारी, डॉ. तरुण कुमार भट्ट, डॉ. शिल्पा उपाध्याय, डॉ. ज्योति रानी, डॉ. दत्तात्रेय, सुश्री अंजू प्रकाश, श्री गणेश महतो, श्री अभिज्ञान रंजन एवं सुश्री शिखा राय उपस्थित रहे। गैर-शैक्षणिक कर्मचारी श्री सौम्य प्रवीण (UDC) भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

Multipurpose Wireless Mic.

Microphone for iPhone 15+ & Type-C Android, 80m Range, Noise Reduction & Echo Modes, Wireless Mic for Creators, Vlogging, YouTube & Interviews

Wireless Keyboard & Mouse Combo

104 UV-Printed Keys, ₹ Key, 12 Multimedia Keys, Retractable Stand, 4 Button Mouse, 1600 DPI, High Precision, USB Nano Receiver (Companion 304, White + Grey)

Affiliate Disclosure: Some links on this website may be affiliate links. We may earn a commission from eligible purchases made through these links, at no additional cost to you.

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.