Muzaffarpur 2 November : तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से विजयी प्रो. नरेंद्र प्रसाद सिंह से BRABU Guest Faculty संघ ने मुलाकात कर बधाई दी। उन्होंने शिक्षकों की समस्याओं के समाधान और अतिथि प्राध्यापकों के सेवा समायोजन के लिए प्रयास करने का भरोसा दिया।
प्रो. नरेंद्र प्रसाद सिंह बोले- मेरी जीत शिक्षकों की जीत, Guest Teachers के सेवा समायोजन का करेंगे प्रयास
तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से विजयी प्रत्याशी प्रो. नरेंद्र प्रसाद सिंह से बीआर अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय Guest Faculty संघ के प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार मुलाकात कर उन्हें जीत की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर शिक्षकों की समस्याओं, उनके अधिकारों तथा अतिथि प्राध्यापकों के सेवा समायोजन सहित विभिन्न शैक्षणिक मुद्दों पर चर्चा हुई।
शिक्षकों की समस्याओं के प्रति संवेदनशील हूं, मेरी जीत शिक्षकों की जीत है:प्रो. नरेंद्र प्रसाद सिंह
संघ के अध्यक्ष डॉ. ललित किशोर ने कहा कि प्रो. नरेंद्र प्रसाद सिंह का लंबा अनुभव और शिक्षकों के प्रति उनकी संवेदनशीलता सभी संवर्गों के शिक्षकों के लिए उपयोगी सिद्ध होगी। उन्हें विश्वास है कि वे शिक्षकों के अधिकारों की रक्षा, समस्याओं के समाधान तथा अतिथि प्राध्यापकों के हितों के लिए प्रभावी पहल करेंगे।

बीआरएबीयू अतिथि प्राध्यापक संघ ने शिष्टाचार मुलाकात कर दी बधाई एवं शुभकामनाएं
इस अवसर पर प्रो. नरेंद्र प्रसाद सिंह ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि “मेरी जीत शिक्षकों की जीत है।” उन्होंने कहा कि शिक्षकों ने जिस भरोसे और विश्वास के साथ उन्हें अपना प्रतिनिधि चुना है, उस पर खरा उतरने का वे पूरा प्रयास करेंगे। सरकार के स्तर पर वार्ता कर शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं के समाधान की दिशा में पहल की जाएगी।
अतिथि प्राध्यापकों की समस्याओं पर उन्होंने कहा कि वे उनकी कठिनाइयों से भली-भांति अवगत हैं। उनके सेवा समायोजन के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा। उन्होंने शिक्षकों से अपने कर्तव्यों के प्रति ईमानदार रहने तथा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करने की अपील की। उन्होंने आशा व्यक्त की कि शिक्षकों के मुद्दों पर सरकार के सकारात्मक रुख से आने वाले समय में बेहतर परिणाम सामने आएंगे।
मुलाकात के दौरान अतिथि प्राध्यापक संघ के प्रतिनिधियों ने उम्मीद जताई कि प्रो. नरेंद्र प्रसाद सिंह के नेतृत्व और प्रयासों से शिक्षकों की लंबित समस्याओं के समाधान तथा अतिथि प्राध्यापकों के सेवा समायोजन की दिशा में सार्थक प्रगति होगी।
बधाई देने वालों में डॉ. ललित किशोर, डॉ. राघव कुमार, डॉ. नितेश कुमार, डॉ. सर्वेश्वर कुमार सिंह, डॉ. राकेश कुमार, डॉ. राकेश रंजन, डॉ. अपूर्व कुमार, डॉ. अविनाश कुमार झा, डॉ. मयंक कुमार एवं डॉ. यू.एन. झा सहित अन्य प्राध्यापक उपस्थित थे।

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.