Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 6 November : Muzaffarpur के जी.डी. मदर इंटरनेशनल स्कूल के छात्र आरव चौधरी ने पूर्णिया में आयोजित राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में गोला फेंक और चक्का फेंक में दो स्वर्ण पदक जीते। महाराष्ट्र में होने वाली SGFI राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए किया क्वालीफाई।

Muzaffarpur के आरव चौधरी ने राज्य स्तरीय एथलेटिक्स में जीते दो स्वर्ण पदक, SGFI राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई

पूर्णिया में 2 से 5 नवंबर तक आयोजित राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में Muzaffarpur के आरव चौधरी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण पदक अपने नाम किए। जी.डी. मदर इंटरनेशनल स्कूल के कक्षा आठवीं के छात्र आरव ने बालक अंडर-14 वर्ग की गोला फेंक और चक्का फेंक स्पर्धाओं में प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय और जिले को गौरवान्वित किया।

आरव की इस उपलब्धि के साथ ही उन्होंने महाराष्ट्र में आयोजित होने वाली स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SGFI) की राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है। अब आरव राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

Advertisements
Muzaffarpur के आरव चौधरी ने राज्य स्तरीय एथलेटिक्स में जीते दो स्वर्ण पदक
Muzaffarpur के आरव चौधरी ने राज्य स्तरीय एथलेटिक्स में जीते दो स्वर्ण पदक

आरव के कोच सह विद्यालय के शारीरिक शिक्षक दिलमोहन झा ने बताया कि इस सफलता के पीछे आरव की नियमित मेहनत, निरंतर अभ्यास और खेल के प्रति समर्पण की अहम भूमिका रही है। उन्होंने उम्मीद जताई कि आरव राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भी बेहतर प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन करेंगे।

आरव की इस उपलब्धि पर उनके पिता अक्षय राज चौधरी और माता रंगीला चौधरी ने खुशी जाहिर की। उन्होंने इसे बेटे की मेहनत और लगन का परिणाम बताया। वहीं, जिला खेल पदाधिकारी राजेंद्र कुमार, विद्यालय की प्रशासिका कविता प्रसाद साह, संयुक्त निदेशक प्रीति रानी, प्राचार्य नीलम सिंह, लालबाबू सिंह, अमरेश कुमार सहित कई खेल प्रेमियों ने आरव को बधाई दी।

विद्यालय परिवार ने भी इस सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए आरव को सम्मानित उपलब्धि के लिए शुभकामनाएं दीं। विद्यालय प्रबंधन ने विश्वास जताया कि आरव राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर मुजफ्फरपुर और बिहार का गौरव बढ़ाएंगे। उनकी यह सफलता जिले के अन्य युवा खिलाड़ियों के लिए भी प्रेरणादायक है।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.