Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 18 November : Minapur Muzaffarpur में MY Bharat के तत्वावधान में दो दिवसीय क्लस्टर स्तरीय खेल प्रतियोगिता आयोजित हुई। 150 से अधिक युवाओं ने कबड्डी, वॉलीबॉल, बैडमिंटन और दौड़ में भाग लिया।

Minapur Muzaffarpur में दो दिवसीय क्लस्टर स्तरीय खेल-कूद प्रतियोगिता संपन्न, 150 से अधिक युवाओं ने लिया भाग

युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में मेरा युवा भारत (MY Bharat), मुजफ्फरपुर द्वारा ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के अंतर्गत 17 एवं 18 नवम्बर 2026 को मीनापुर प्रखंड स्थित राम-कृष्ण उच्च विद्यालय के खेल मैदान (स्टेडियम) में दो दिवसीय क्लस्टर स्तरीय खेल-कूद प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में मीनापुर, कांटी एवं बोचहां प्रखंडों के 150 से अधिक युवा खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

इस खेल महोत्सव में कबड्डी, बैडमिंटन, स्लो साइक्लिंग, रस्साकशी, रिले दौड़ (4×100 मीटर) एवं वॉलीबॉल जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। विशेष रूप से महिला एवं पुरुष वर्ग की रिले दौड़ तथा रस्साकशी प्रतियोगिता दर्शकों के बीच आकर्षण का केंद्र रहीं।

Advertisements
Minapur Muzaffarpur में दो दिवसीय क्लस्टर स्तरीय खेल-कूद प्रतियोगिता संपन्न
Minapur Muzaffarpur में दो दिवसीय क्लस्टर स्तरीय खेल-कूद प्रतियोगिता संपन्न

प्रतियोगिता के प्रमुख परिणाम इस प्रकार रहे—

  • वॉलीबॉल (पुरुष वर्ग): मीनापुर युवा मंडल नेउरा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि घोसौत की टीम उपविजेता रही।
  • रिले दौड़ (पुरुष वर्ग): मीनापुर फिजिकल डिफेंस एकेडमी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। मिशन सेना भर्ती मीनापुर दूसरे तथा खरहर की टीम तीसरे स्थान पर रही।
  • रिले दौड़ (महिला वर्ग): मीनापुर फिजिकल डिफेंस एकेडमी की खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया।
  • स्लो साइक्लिंग: नितेश कुमार ने प्रथम, विकास कुमार ने द्वितीय तथा रोहित कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
  • रस्साकशी: महिला वर्ग में मीनापुर फिजिकल डिफेंस एकेडमी की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। पुरुष वर्ग में मिशन सेना भर्ती की टीम प्रथम तथा खरहर की टीम द्वितीय स्थान पर रही।
Minapur Muzaffarpur में दो दिवसीय क्लस्टर स्तरीय खेल-कूद प्रतियोगिता संपन्न
Minapur Muzaffarpur में दो दिवसीय क्लस्टर स्तरीय खेल-कूद प्रतियोगिता संपन्न

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय श्री अजय कुमार, विधायक, मीनापुर विधानसभा उपस्थित रहे। उनके साथ करण वर्मा एवं धर्मपाल सिंह ने विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी और मेडल देकर सम्मानित किया तथा उनका उत्साहवर्धन किया।

इस अवसर पर खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि श्री अजय कुमार ने कहा कि खेल युवाओं के शारीरिक एवं मानसिक विकास के साथ-साथ अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता को बढ़ावा देते हैं। मीनापुर के खिलाड़ियों की मांग पर उन्होंने मीनापुर उच्च विद्यालय के खेल मैदान के पुनर्निर्माण एवं विकास कराने का आश्वासन भी दिया।

Minapur Muzaffarpur में दो दिवसीय क्लस्टर स्तरीय खेल-कूद प्रतियोगिता संपन्न
Minapur Muzaffarpur में दो दिवसीय क्लस्टर स्तरीय खेल-कूद प्रतियोगिता संपन्न

कार्यक्रम का सफल संचालन मीनापुर के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक (NYV) संतोष कुमार एवं मुकेश कुमार रजक, कांटी के NYV प्रभात राज मौर्य तथा बोचहां के NYV संघर्ष राज के साथ श्री राम कुमार द्वारा किया गया।

आयोजन को सफल बनाने में कृष्ण कुमार सिंह,अमरजीत कुमार, रोहित कुमार, हर्ष राज, विवेक कुमार, अंकित कुमार, मुकेश कुमार, पंकज कुमार, रिशु राज, अंश राज, रजनीश कुमार, चंदन कुमार सहित पीटीआई शिक्षकगण एवं अन्य सहयोगियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यक्रम के दौरान खिलाड़ियों की सुविधा एवं सुरक्षा के लिए मेडिकल टीम भी उपस्थित रही।

कार्यक्रम के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि माननीय श्री अजय कुमार ने उपस्थित युवाओं एवं खिलाड़ियों को नशामुक्त भारत बनाने की शपथ दिलाई। सभी ने नशे से दूर रहने तथा समाज में नशामुक्ति के प्रति जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।

यह दो दिवसीय आयोजन मीनापुर, कांटी एवं बोचहां के युवाओं के लिए खेल प्रतिभा दिखाने का एक महत्वपूर्ण मंच साबित हुआ। इस पहल से युवाओं में खेल भावना, आपसी भाईचारे, स्वस्थ जीवनशैली एवं नशामुक्त समाज के निर्माण के प्रति नई ऊर्जा और उत्साह का संचार हुआ।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.