Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 20 November : RDS College रामदयालु सिंह महाविद्यालय के पूर्व प्राध्यापक और पीयूसीएल के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो. प्रभाकर सिन्हा का पटना में निधन हुआ।

RDS College के सेवानिवृत्त अंग्रेजी प्राध्यापक प्रो. प्रभाकर सिन्हा का निधन, मुजफ्फरपुर के शैक्षणिक और मानवाधिकार जगत में शोक की लहर

बी.आर.ए. बिहार विश्वविद्यालय के RDS College, मुजफ्फरपुर के अंग्रेजी विभाग के सेवानिवृत्त प्राध्यापक, महाविद्यालय शिक्षक संघ के पूर्व सचिव तथा पीपुल्स यूनियन फॉर सिविल लिबर्टीज (PUCL) के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो. प्रभाकर सिन्हा का शुक्रवार सुबह पटना स्थित मेदांता अस्पताल में निधन हो गया। उनके निधन की खबर से मुजफ्फरपुर के शैक्षणिक, सामाजिक और मानवाधिकार जगत में शोक की लहर दौड़ गई। शुक्रवार को ही पटना के बांस घाट स्थित विद्युत शवदाह गृह में उनका अंतिम संस्कार किया गया।

प्रो. प्रभाकर सिन्हा मुजफ्फरपुर के मनिका के निवासी थे। वे प्रसिद्ध समाजवादी चिंतक एवं लेखक सच्चिदानंद सिन्हा के भाई थे। उनके एक छोटे भाई अरविंद सिन्हा भी हैं। एक शिक्षक के रूप में उन्होंने लंबे समय तक शैक्षणिक क्षेत्र में योगदान दिया। इसके साथ ही वे मानवाधिकारों के संरक्षण, नागरिक स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय से जुड़े मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाते रहे। मानवाधिकारों को नागरिक जीवन और प्रशासनिक व्यवस्था में प्रभावी रूप से लागू करने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता उन्हें एक विशिष्ट पहचान देती थी।

Advertisements
RDS College के सेवानिवृत्त अंग्रेजी प्राध्यापक प्रो. प्रभाकर सिन्हा का निधन, मुजफ्फरपुर के शैक्षणिक और मानवाधिकार जगत में शोक की लहर
RDS College के सेवानिवृत्त अंग्रेजी प्राध्यापक प्रो. प्रभाकर सिन्हा का निधन, मुजफ्फरपुर के शैक्षणिक और मानवाधिकार जगत में शोक की लहर

उनके निधन पर महाविद्यालय एवं विश्वविद्यालय परिवार सहित मुजफ्फरपुर के सामाजिक कार्यकर्ताओं और मानवाधिकार संगठनों से जुड़े लोगों ने गहरा दुख व्यक्त किया है। विभिन्न शिक्षक संगठनों और शैक्षणिक संस्थानों के प्रतिनिधियों ने उन्हें विद्वान शिक्षक, सजग मानवाधिकार कार्यकर्ता और प्रतिबद्ध सामाजिक चिंतक के रूप में याद किया।

फुटाब के महासचिव एवं बूटा के संरक्षक प्रो. संजय कुमार सिंह, बूटा सचिव डॉ. सुनील कुमार सिंह, बुस्टा के कार्यकारी अध्यक्ष प्रो. जयकांत सिंह, महासचिव प्रो. रमेश प्रसाद गुप्ता, रामदयालु सिंह महाविद्यालय शिक्षक संघ के पूर्व अध्यक्ष एवं पीयूसीएल के मुजफ्फरपुर जिला अध्यक्ष डॉ. के.के. झा, शिक्षक संघ के सचिव एवं पीयूसीएल के जिला सचिव डॉ. एम.एन. रजवी, अभिषद् सदस्य प्रो. प्रमोद कुमार, पीयूसीएल के जिला उपाध्यक्ष एवं अधिसभा सदस्य प्रो. संजय कुमार सुमन, महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. शशिभूषण कुमार, विश्वविद्यालय अंग्रेजी विभाग की अध्यक्ष प्रो. अनिता सिंह तथा महाविद्यालय अंग्रेजी विभागाध्यक्ष डॉ. अमर ज्योति रंजन सहित अन्य लोगों ने अपनी शोक-संवेदना व्यक्त की।

शोक व्यक्त करने वालों ने कहा कि प्रो. प्रभाकर सिन्हा का निधन सभी के लिए व्यक्तिगत क्षति है। वे केवल एक विद्वान शिक्षक ही नहीं, बल्कि प्रेरक मार्गदर्शक और अभिभावक के समान थे। उनसे लोगों को हमेशा नई बातें जानने, समझने और सीखने का अवसर मिलता था। मानवाधिकारों के प्रति उनकी सजगता, सामाजिक सरोकार और नागरिक स्वतंत्रता के लिए उनका समर्पण सदैव स्मरणीय रहेगा। उनके निधन से शिक्षा और मानवाधिकार के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण व्यक्तित्व की कमी महसूस की जाएगी।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.