Muzaffarpur News
Advertisements

जिला क्रिकेट लीग के सुपर सिक्स मुकाबले 5 मई से


Muzaffarpur 2 May : जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित जिला क्रिकेट लीग के सुपर सिक्स मुकाबले 5 मई से खेले जाएंगे इसकी जानकारी मुजफ्फरपुर जिला क्रिकेट संघ के सचिव श्री उदय शंकर शर्मा ने दी उन्होंने बताया कि लीग के आधार पर 6 टीमों को दो पूल में बांटकर बाकी के मैच खेले जाएंगे।

DCIM\101MEDIA\DJI_0602.JPG


पूल – ए में भारती क्लब,स्कूल ऑफ क्रिकेट सीनियर एवं संस्कृति क्रिकेट एकेडमी को रखा गया है वहीं पूल – बी में क्रिकेट एकेडमी मुजफ्फरपुर,साईं क्रिकेट एकेडमी एवं डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एकेडमी को रखा गया है।उन्होंने बताया कि दोनों पूल में से एक एक टीम जो टॉप पर होगी आपस में फाइनल खेलेगी।

Advertisements

सुपर सिक्स का fixture निम्नलिखित है:-

1) डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एकेडमी बनाम क्रिकेट एकेडमी मुजफ्फरपुर – 5/5/2022

2) भारती क्लब बनाम स्कूल ऑफ क्रिकेट सीनियर – 6/5/2022

3) साईं क्रिकेट एकेडमी बनाम डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एकेडमी – 7/5/2022

4) साईं क्रिकेट एकेडमी बनाम क्रिकेट एकेडमी मुजफ्फरपुर- 8/5/2022

5) भारती क्लब बनाम संस्कृति क्रिकेट एकेडमी- 9/5/2022

6) स्कूल ऑफ क्रिकेट सीनियर बनाम संस्कृति क्रिकेट एकेडमी –10/5/2022

मुजफ्फरपुर जिला क्रिकेट संघ के सचिव श्री उदय शंकर शर्मा ने बताया कि सुपर सिक्स के सभी मैच 40 ओवर के खेल जाएंगे। वही टीमों को 7:30 में रिपोर्ट करना अनिवार्य होगा।

#Muzaffarpur #Cricket

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.