Bihar News
Advertisements

Patna 2 May : मौसम विभाग पटना द्वारा दी गई अद्यतन जानकारी – पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण और सीतामढ़ी शिवहर Gopalganj,Madhubani,Supaul,Darbhanga जिले के कुछ भागों में अगले 2 से 3 घंटे में मध्यम दर्जे की मेघ गर्जन के साथ वर्षा होने की संभावना है. इन जिलों के कुछ स्थानों पर तेज हवा (हवा की गति 40 से 50 किलोमीटर पर आवर) हो सकती है तथा वज्रपात की संभावना है.

IMD Patna

इस मौसम को देखते हुए लोगों से आग्रह है वे सतर्क और सावधान रहें. यदि आप खुले में हो तो शीघ्र अति शीघ्र किसी पक्के मकान की शरण ले. पेड़ और बिजली के खंभों से दूर रहें. यह चेतावनी इन तीनों जिलों के आसपास के जिलों के लिए भी लागू होती है. मौसम कभी भी बदल सकता है. आंधी पानी में काफी नुकसान हुआ है और कई जगहों पर बिजली के पोल और खंभे गिर गए हैं.

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कहा है कि उत्तर भारत से हीटवेव (Heat Wave) जा रहा है. प्री मानसून (Pre-Monsoon) आ रहा है. इसलिए जल्द ही राहत की बारिश होगी.

Advertisements

#Biharweather #Muzaffarpur

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.