Muzaffarpur News
Advertisements

शुभम के शतक से डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एकेडमी जीता


Muzaffarpur 15 April : मुजफ्फरपुर जिला क्रिकेट लीग में डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एकेडमी ने आइडियल क्रिकेट एकेडमी को 77 रनों से हराया।


आज स्थानीय एलएस कॉलेज के खेल मैदान में डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एकेडमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 35 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 310 रन बनाए।

Advertisements


डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एकेडमी के तरफ से बल्लेबाजी करते हुए शुभम ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 118 रनों की पारी खेली वही निखिल ने 80 रन बनाए इन दोनों के अलावा अमन ने 37 एवं हर्ष ने 15 रन बनाए।


गेंदबाजी में आइडियल क्रिकेट एकेडमी के तरफ से गुलशन ने 2,प्रशांत ने 1,सौरव ने 1 एवं अमरजीत ने 1 विकेट लिए।
जवाब में खेलने उतरी आइडियल क्रिकेट एकेडमी की पूरी टीम 35 ओवर में 233 रन बनाकर ऑल आउट हो गई।आइडियल क्रिकेट एकेडमी के तरफ से शिवम ने भी शानदार बल्लेबाजी करते हुए 91 रनों की बेहतरीन पारी खेली।इसके अलावा सौरव ने 20, विभूति ने 38, एवं आर्यन ने 22 रन बनाए।


गेंदबाजी में डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एकेडमी के तरफ से देवांग ने 4, अमन ने 3, शुभम एवं मनीष ने एक एक विकेट लिए।
आज के मैन ऑफ द मैच शुभम की दिया गया।


आजबके अंपायर बिहार क्रिकेट संघ से संबद्धता प्राप्त अंपायर रवि कुमार एवं अंकित कुमार सिंह थे वही स्कोरर राजकुमार एवं मुरारी थे।

कल का मैच: चैंपियंस ब्लू क्रिकेट एकेडमी बनाम सुस्ता क्रिकेट क्लब

#Muzaffarpur #Cricket

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.