Muzaffarpur 24 November : Bihar School Chess Championship 2026-27 का मुजफ्फरपुर में पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न। जानिए बालक-बालिका वर्ग के विजेताओं के नाम।
Bihar School Chess Championship का भव्य समापन, विजेता खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित
Bihar School Chess Championship 2026-27 का पुरस्कार वितरण समारोह भव्य रूप से संपन्न हुआ। ऑल बिहार चेस एसोसिएशन (ABCA) के तत्वावधान एवं मुजफ्फरपुर जिला शतरंज संघ (MDCA) के सहयोग से आयोजित इस प्रतियोगिता में बिहार के विभिन्न जिलों से आए बालक एवं बालिका खिलाड़ियों ने अपनी शतरंज प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के समापन समारोह में विभिन्न आयु वर्गों के उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में मुजफ्फरपुर जिला शतरंज संघ के उपाध्यक्ष सह सेंट जेवियर्स स्कूल के प्रशासक राकेश त्रिवेदी उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में सेंट जेवियर इंटरनेशनल स्कूल की प्राचार्या अलका झा ने शिरकत की। इनके अलावा दीपक चंद्र सिन्हा, विनय कुमार (डीसीएलआर, शिवहर), आरडीएस कॉलेज के खेल निदेशक रवि शंकर तथा MDCA के संयुक्त सचिव सुनील सिंह भी मौजूद रहे। अतिथियों ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया।

बालक वर्ग में मुजफ्फरपुर के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन
बालक वर्ग के विभिन्न आयु समूहों में अंडर-7 में लखीसराय के कृष्णा ने 4 अंक लेकर पहला स्थान प्राप्त किया। अंडर-9 में सहरसा के रुद्र प्रताप 4.5 अंकों के साथ विजेता बने, जबकि मुजफ्फरपुर के पार्थ कुमार ने 4 अंक लेकर दूसरा स्थान हासिल किया। अंडर-11 में पटना के मानस 5 अंकों के साथ प्रथम रहे। मुजफ्फरपुर के हार्दिक प्रकाश और युवान रमन ने 4-4 अंक प्राप्त कर क्रमशः दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया।
अंडर-13 वर्ग में पटना के श्रेष्ठ प्रताप सिंह 5 अंकों के साथ पहले स्थान पर रहे। अंडर-15 में मुजफ्फरपुर के प्रणीत सिन्हा ने 4 अंक लेकर विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया। वहीं अंडर-17 वर्ग में मुजफ्फरपुर के तेजस शांडिल्य 3.5 अंकों के साथ प्रथम स्थान पर रहे। इन परिणामों ने प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ियों की मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई।
बालिका वर्ग में भी खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा
बालिका वर्ग में अंडर-7 में मुजफ्फरपुर की प्रेरणा चौधरी 3 अंकों के साथ शीर्ष स्थान पर रहीं। अंडर-9 में पटना की वंशिका महेश्वरी ने 5 अंक लेकर पहला स्थान हासिल किया, जबकि मुजफ्फरपुर की दिशा कुमारी 4 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहीं। अंडर-11 में पटना की साह्नवी सिंह, अंडर-13 में दरभंगा की मनीषा यादव, अंडर-15 में किशनगंज की जयश्री प्रभा तथा अंडर-17 में किशनगंज की दृष्टि दिया प्रमाणिक ने अपने-अपने वर्गों में पहला स्थान प्राप्त किया। मुजफ्फरपुर की आद्या जायसवाल अंडर-17 बालिका वर्ग में तीसरे स्थान पर रहीं।
Bihar School Chess Championship 2026 : शीर्ष खिलाड़ियों का दबदबा कायम, तीसरे दौर के बाद खिताबी मुकाबला रोमांचक #Muzaffarpur https://t.co/MhPdTiffR6 https://t.co/y0wecmaMes
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) November 23, 2026
राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बिहार का प्रतिनिधित्व करने का मिलेगा अवसर
प्रतियोगिता के विभिन्न आयु वर्गों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को आगामी राष्ट्रीय स्कूल शतरंज प्रतियोगिता में बिहार का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिल सकता है। आयोजन के संचालन में मुजफ्फरपुर जिला शतरंज संघ के सचिव हिमांशु कुमार, संयुक्त सचिव मनीष कुमार, कार्यकारिणी सदस्य आर.सी. दत्ता और टूर्नामेंट डायरेक्टर आभास कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही। आभास कुमार ने कार्यक्रम का मंच संचालन भी किया।
प्रतियोगिता को निष्पक्ष एवं सुचारू रूप से संपन्न कराने में मुख्य निर्णायक आलोक कुमार, सह निर्णायक विजय कुमार एवं अभिजीत कुमार तथा निर्णायक मंडल के गुलशन कुमार, साकेत चौधरी और सौरभ आनंद ने अहम योगदान दिया। प्रतियोगिता के सफल आयोजन की जानकारी टूर्नामेंट डायरेक्टर आभास कुमार ने दी।

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.