Sports
Advertisements

KBihar State Gold Cup Kabaddi : Muzaffarpur Champion

Muzaffarpur 21 April : आज दिनांक 21 अप्रैल 2022 को सुबह 10:00 बजे पहला मैच शिवहर बनाम बेगूसराय के बीच हुआ। बेगूसराय की टीम तीन लोना के साथ कुल 45 अंक तथा शिवहर की टीम को 23 अंक बनाने में कामयाब हुआ हुआ।

बेगूसराय इस प्रकार 22 अंक से बढ़त बनाते हुए शिवहर पर विजय पाया और फाइनल के लिए बेगूसराय की टीम क्वालीफाई किया। दूसरा सेमी फाइनल मैच मुजफ्फरपुर बनाम खगरिया टीम के बीच हुआ।

Advertisements

मुजफ्फरपुर की टीम 6 लो नाके साथ कॉल 42 अंक बनाया तथा खगड़िया की टीम पांच लो ना के साथ 36 अंक पर सिमट गई इस प्रकार मुजफ्फरपुर 6 अंक बढ़त बनाते हुए फाइनल के लिए क्वालीफाई किया। फाइनल मैच का शेड्यूल कल दिनांक 22 अप्रैल को होना था।

दोनों टीम के आपसे सामंजस्य कर आयोजन समिति से अनुरोध किया के फाइनल मैच आज ही शाम को करा दी जाए। आयोजन समिति इसे स्वीकार करते हुए फाइनल मैच कराने की स्वीकृति दे दी तदोपरांत फाइनल मैच मुजफ्फरपुर बनाम बेगूसराय के बीच हुआ

मुजफ्फरपुर की टीम चार लोना के साथ कुल 41 अंक बनाने में कामयाबी पाई और इसके विरुद्ध खेलते हुए बेगूसराय की टीम तीन लोना के साथ 40 अंक पर सिमट गई इस प्रकार मुजफ्फरपुर की टीम तीन अंको की बढ़ोतरी के साथ विजेता होने में कामयाब हुआ।

विजेता एवं उपविजेता टीमों को डॉक्टर ओम प्रकाश राय ने मेडल एवं ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किए। इस अवसर पर विशेष अतिथि के रूप में महाविद्यालय के क्रीड़ा अध्यक्ष डॉक्टर सुरेंद्र राय, डॉक्टर टी के डे, बिहार के कबड्डी सचिवश्री राजकिशोर, सचिव अवध नरेश सिंह ,अध्यक्ष नवीन कुमार, कुमुद नारायण सिंह ,डॉ आर के सिन्हा विराज ठाकुर , विजय प्रताप सिंह ,रत्नेश कुमार राजन , मनोज कुमारआदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे मंच का संचालन महेंद्र प्रसाद क्रीड़ा निदेशक ने किया। बेस्ट रेडर मुजफ्फरपुर जिला के खिलाड़ी गौरव कुमार एवं बेगूसराय जिला के खिलाड़ी प्रशांत कुमार को प्रदान किया गया।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.