Bihar News
Advertisements

Jagdishpur 23 April : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज १८५७ के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के महानायक वीर कुंवर सिंह के १६४ वीं जयंती के अवसर पर विजयोत्सव समारोह में शामिल हुए. 77700 लोगों ने एक साथ तिरंगा लहरा कर पाकिस्तान का रिकॉर्ड तोड़ा. जगदीशपुर के दुलौर मैदान में आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह विजयोत्सव में शामिल हुए.

अमित शाह केंद्रीय मंत्री और अमित कुमार I.G., CRPF

75 हजार से ज्यादा तिरंगा एक साथ लहरा कर विश्व रिकॉर्ड बनाया गया. विजयोत्सव समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ केंद्र में बिहार के कई मंत्री बिहार सरकार के बीजेपी कोटे के मंत्री, पूर्व मंत्री, सांसद, विधायक, विधान पार्षद और भारी संख्या में कारकर्ता शामिल रहे.


केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आगमन पटना एयरपोर्ट पर, बिहार के सीएम नीतीश कुमार और बिहारी सरकार के कई मंत्रियों ने अमित शाह का स्वागत किया.

Advertisements
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आगमन पटना एयरपोर्ट पर, बिहार के सीएम नीतीश कुमार और बिहारी सरकार के कई मंत्रियों ने अमित शाह का स्वागत किया.


विजयोत्सव के समारोह स्थल पर आने से पहले केंद्रीय मंत्री ने बाबू वीर कुंवर सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने सभा को संबोधित भी किया और बाबू वीर कुंवर सिंह की चर्चा करते हुए कहा कि 80 साल की उम्र में देश के लिए अपना हाथ काट कर गंगा में प्रवाहित कर दिया था और घायल अवस्था में ही पताका लहराया था.

वीर कुंवर सिंह का बड़ा और भव्य स्मारक बनाने की घोषणा की. केंद्रीय मंत्री ने कहा वीर सावरकर को बदनाम करने की कोशिश की गई है. अमित शाह ने कहा कि पिछड़े और दलितों का कल्याण करने का काम बाबू वीर कुंवर सिंह ने किया था. आज उन्हीं की राह पर चलकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी पिछड़े और दलितों का कल्याण करने के लिए प्रयास कर रहे हैं.


उन्होंने बरौनी रिफायनरी, हल्दिया पाइपलाइन, बोधगया में आई आई एम, पटना एयरपोर्ट और दरभंगा एयरपोर्ट पर भी बातें कहीं पर मुजफ्फरपुर एयरपोर्ट की कोई चर्चा नहीं हुई. उन्होंने अपने संबोधन में लालू राबड़ी के कथित जंगलराज को भी याद करते हुए कभी बिजली नहीं थी सड़क नहीं था. नीतीश कुमार और सुशील कुमार मोदी की सरकार ने बिहार को आगे बढ़ाने का काम किया है.


भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महानायक बाबू वीर कुंवर सिंह विजयोत्सव के अवसर पर वीर कुंवर सिंह आज़ादी पार्क में राजकीय समारोह में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी.

#Biharnews #Amitshah

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.