Muzaffarpur News
Advertisements

जिला क्रिकेट लीग पर क्रिकेट एकेडमी का कब्जा

Drone Views of the final match
Man of the Match आज के मैन ऑफ द मैच क्रिकेट एकेडमी के वासुदेव को दिया गया


Muzaffarpur 17 May : मुजफ्फरपुर जिला क्रिकेट लीग के फाइनल में क्रिकेट एकेडमी ने भारती क्लब को 45 रनों से हराया।
मुजफ्फरपुर जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित जिला क्रिकेट लीग के फाइनल मैच में क्रिकेट एकेडमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर के मैच में 39 ओवर में 168 रन बनाकर ऑल आउट हो गई जिसमें पवन ने 48, अभिनव आलोक ने 28, अतुल्य प्रियंकर ने 29, भारत ने 15 एवं मोहित ने 14 रन बनाए।


गेंदबाजी में भारती क्लब के तरफ से सरफराज ने 4,तुषार ने 3, वाचस्पति ने 1, देवाशीष ने 1 एवं विशाल ने 1 विकेट लिया।
जवाब में खेलने उतरी भारती क्लब की पूरी टीम 25 ओवर में 123 रन बनाकर ऑल आउट हो गई।

Advertisements

Captain Pawan in Action


भारती क्लब के तरफ से बल्लेबाजी करते हुए दीपक ने 42, अंकित ने 27 चिरंजीवी ने 13 एवं प्रियेश ने 11 रन बनाए।
गेंदबाजी में क्रिकेट एकेडमी के तरफ से वासुदेव ने शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए 5 महत्वपूर्ण विकेट झटके वही अतुल्य प्रियंकर ने 2,रणधीर दुबे ने 1,नमन ने 1 एवं एमृतेश ने 1 विकेट लिए।
आज के मैन ऑफ द मैच क्रिकेट एकेडमी के वासुदेव को दिया गया।

Umpire Sunny and Manoj


आज के अंपायर बिहार क्रिकेट संघ से संबद्धता प्राप्त अंपायर सन्नी वर्मा एवं मनोज कुमार थे वहीं स्कोरर मुरारी थे।

DCIM\100MEDIA\DJI_0993.JPG

#Muzaffarpurnews #Cricket

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.