Muzaffarpur News
Advertisements

महेश बाबू चौक पर एक व्यक्ति की डंपर की चपेट में आने से मौत

Muzaffarpur 18 May : मुजफ्फरपुर में स्मार्ट सिटी परियोजना को लेकर हो रहे बेतरतीब निर्माण ने आज एक और व्यक्ति की जान ले ली. महेश बाबू चौक पर एक व्यक्ति की डंपर की चपेट में आने से मौत. मुजफ्फरपुर स्मार्ट सिटी परियोजना के निर्माण में लगे डंपर ने एक युवक को महेश बाबू चौक पर कुचल डाला विकी कुमार नाम का व्यक्ति महेश बाबू चौक पर चाय पी रहा था, इसी दौरान उधर से गुजरने वाली एक डंपर ने कुचल डाला. 20 वर्षीय विकी कुमार ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र के डेरा गांव निवासी स्वर्गीय लखेंद्र के पुत्र के रूप में पहचान हुई है.

चार-पांच घंटों तक सड़क पर शव को रखकर प्रदर्शन किया गया. घटना के बाद मौके पर पहुंचे डीएसपी सिटी राम नरेश पासवान और एसडीएम सुश्री मनीषा ने लोगों को समझा-बुझाकर जाम को खत्म किया. तब तक पूरे शहर में जाम की स्थिति हो गई थी. मारिपुर जुराण छपरा चौक सभी जाम की चपेट में आ चुके थे. सरकारी मुआवजा देने के आश्वासन के बाद ही परिवार वाले अंत्येष्टि के लिए राजी हुए.

Advertisements


मुजफ्फरपुर में सवेरे पहर ब्रह्मपुरा थाना के महेश बाबू चौक पर एक डंपर की चपेट में आने से विकी कुमार नाम के व्यक्ति की मौत हो गई. डंपर मिक्सिंग जो स्मार्ट सिटी परियोजना में एक काम में लगी है. घटना के बाद स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए सड़क को जाम कर दिया टायर जलाकर प्रदर्शन भी किया. मई महीने की तीसरी दुर्घटना है. स्मार्ट सिटी परियोजना को लेकर तीसरे व्यक्ति की जान गई है.स्मार्ट सिटी परियोजना से संबंधित कार्यों को लेकर सबसे पहले दिल्ली से लौटने वाले एक व्यक्ति की मौत स्ट्रीट लाइट में करंट आने से हो गई थी. दूसरी मौत कुछ दिन पहले सिकंदरपुर वार्ड नंबर 14 में मिट्टी धंसने से और अचानक पानी आने से मजदूर की दबकर मौत हो गई थी.

पूरे शहर को गड्ढों में तब्दील कर दिया गया है. जगह-जगह पर छड़ निकले हुए हैं और लोगों को भारी मशक्कत होती है कहीं आने जाने में. वैकल्पिक रास्तों की बात भी करे तो सभी गली मोहल्लों में भी नाले खोदकर छोड़ दिया गए हैं. नाले नहीं बने हैं तो उन्हें सफाई कर कीचड़ को बाहर छोड़ दिया गया है. शहर में कोई प्रशासक मेयर उप मेयर विधायक या सांसद हैं या नहीं इस बात सवाल उठने लगे हैं. इतने सारे प्रशासकीय पद होने के बाद भी शहर की यह स्थिति क्यों है. आए दिन भीषण जाम भी देखने को मिलता है मुजफ्फरपुर शहर में. मुजफ्फरपुर में कहीं भी कभी भी कोई दुर्घटना घट सकती है .

#Muzaffarpurnews

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.