Bihar News
Advertisements
10 players from Bihar have been selected in the Indian team for International Karate Championship

Muzaffarpur 18 May : दिनांक 17 मई 2022 मंगलवार को रास वर्ल्ड मार्शल आर्ट्स क्लब मे इंडिया जेन डू शिन कराटे फेडरेशन के तात्वाधान मे दशरथ स्टेडियम काठमांडू (नेपाल) मे दिनांक 25 से 30 मई तक आयोजित होने वाली माउंट ऐवरेस्ट अंतरराष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप-2022 के लिए चयन ट्रायल रखा गया। अलग-अलग कैटेगरी मे बिहार के कुल 10 खिलाड़ियो का चयन इंडियन टीम मे किया गया। ये सभी चयनित खिलाड़ी भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। यह चयन ट्रायल इंडिया जेन डू शिन कराटे फेडरेशन के चेयरमैन सिहान ई० राहुल श्रीवास्तव व ऑबजर्बर सुनील कुमार व आईएएस चंद्रमोहन प्र० सिंह के देख रेख मे संपन्न हुआ।

इंडिया टीम मे चयनित सभी खिलाड़ियों की सुची ईस प्रकार है।

  1. श्रृष्टि भारद्वाज, बालिका वर्ग, अंडर -11, 33-किग्रा. कुमीते फाइट
  2. स्वीटी कुमारी, बालिका वर्ग, अंडर-14, 52 किग्रा. कुमीते फाइट
  3. आश पाहुजा, बालिका वर्ग, अंडर -17, -74किग्रा. कुमीते फाइट
  4. आस्था आनंद, महिला वर्ग, -45किग्रा. कुमीते फाइट
  5. कृष राज, बालक वर्ग, अंडर -17, -45किग्रा. कुमीते फाइट
  6. सर्फाज सिद्दिकी, बालक वर्ग, अंडर-17, -65किग्रा. कुमीते फाइट
  7. हिमांशु राज, बालक वर्ग, अंडर -17, -73किग्रा. कुमीते फाइट
  8. नाशीर फिरोज, पुरुष वर्ग, -50किग्रा. कुमीते फाइट
  9. आशिफ अनवर, पुरुष वर्ग, -62किग्रा. कुमीते फाइट
  10. सुरज कुमार, पुरुष वर्ग, -73किग्रा. कुमीते फाइट

सभी जानकारिया सेंशाई शिल्पी सोनम, सचिव, इंडिया जेन डू शिन कराटे फेडरेशन द्वारा दी गई.

Advertisements

भारतीय टीम मे चयनित सभी खिलाड़ियो को वर्ल्ड ग्रैंडमास्टर कांचो स्टार के द्वारा विडियों कॉंफ्रेंसिंग के माध्यम से अग्रिम बधाई व शुभकमनाएँ दी गई।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.