Bihar News
Advertisements
5 killed in Bihar due to thunderstorm tree falling, Rajdhani Express stuck in Khagaria

Patna 19 May : बिहार के कई जिलों में तेज आंधी और पानी के साथ ओले भी पड़े. नालंदा और खगड़िया में पेड़ गिरने से एक एक व्यक्ति की मौत हो गई. बेगूसराय किशनगंज और बांका में वज्रपात से 3 लोगों की मौत हो गई.


आंधी और बरसात के बाद तो मौसम सुहाना हो गया उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिली पर कई जानों को लेने के बाद. मौसम विभाग ने चेतावनी जारी किया था दोपहर के बाद कि बिहार के कई जिलों में बरसात हो सकती है मेघ गर्जन के साथ-साथ ओले भी पढ़ सकते हैं. मौसम विभाग ने कई कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया था.


गंगा नदी में मनेर के पास तीन बालू लदे नाव पलट गए किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. पटना में डाक बंगला चौराहा और तारामंडल के पास तथा कई और जगहों पर पेड़ गिरने से पटना में जाम की स्थिति बन गई. पटना के कोतवाली थाने में पार्किंग का छत गिर गया.
मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया था पश्चिमी चंपारण गया नवादा से पूरा नालंदा सीवान सारण पटना भोजपुर अरवल में बारिश होगी और साथ ही धीरे-धीरे मौसम की चेतावनी बदलते गई और लगभग बिहार के सभी जिलों में बरसात हुई. बिहार में मौसम अधिकतम तापमान 45 डिग्री के ऊपर चला गया था.

Advertisements


बिहार के खगड़िया में राजधानी एक्सप्रेस फस गई. आंधी पानी के बाद डिब्रूगढ़ से दिल्ली जा रही राजधानी एक्सप्रेस आंधी के बाद ओवरहेड वायर टूटने से डिब्रूगढ़ स्टेशन पर पहुंच गई.1 घंटे बाद परिचालन बहाल हो गया.

Symbolic Image


बांका के कटोरिया थाना केकड़ा गांव में वज्रपात से एक व्यक्ति की मौत हो गई. खगरिया के गोगरी इलाके में आम चुनने के दौरान पेड़ गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई. नालंदा के अस्थामा थाना के देसवा गांव में आंधी में पेड़ गिरने से राह चलती महिला की मौत हो गई है बरसात के पहले धूल भरी आंधी भी चली.

#Biharnews #Muzaffarpur

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.