www.goltoo.in

माउंट ऐवरेस्ट अंतरराष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप-2022 के लिए आज भारतीय टीम रवाना

May 24, 2022 | by Goltoo

Screenshot_20220524-165331_2

माउंट ऐवरेस्ट अंतरराष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप-2022 के लिए आज भारतीय टीम रवाना

आज दिनांक 24 मई 2022 मंगलवार को नेपाल के दशरथ स्टेडियम काठमांडू मे दिनांक 25 से 30 मई तक आयोजित होने वाली माउंट ऐवरेस्ट अंतरराष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप-2022 के लिए आज भारतीय टीम रवाना हुआ। इस टीम मे अलग-अलग कैटेगरी के बिहार के कुल 10 खिलाड़ियो का चयन इंडिया जेन डू शिन कराटे फेडरेशन के द्वारा इंडियन टीम मे किया गया था। ये सभी खिलाड़ी भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। टीम के साथ भारतीय टीम के मुख्य कोच सह तकनीकी पदाधिकारी सिहान ई० राहुल श्रीवास्तव व टीम मैनेजर सेंशाई शिल्पी सोनम गए है।

भारत का प्रतिनिधित्व करने जा रहे खिलाड़ियों की सुची ईस प्रकार है।

  1. श्रृष्टि भारद्वाज, बालिका वर्ग, अंडर -11, 33-किग्रा. कुमीते फाइट
  2. स्वीटी कुमारी, बालिका वर्ग, अंडर-14, 52 किग्रा. कुमीते फाइट
  3. आश पाहुजा, बालिका वर्ग, अंडर -17, -74किग्रा. कुमीते फाइट
  4. आस्था आनंद, महिला वर्ग, -45किग्रा. कुमीते फाइट
  5. कृष राज, बालक वर्ग, अंडर -17, -45किग्रा. कुमीते फाइट
  6. सर्फाज सिद्दिकी, बालक वर्ग, अंडर-17, -65किग्रा. कुमीते फाइट
  7. हिमांशु राज, बालक वर्ग, अंडर -17, -73किग्रा. कुमीते फाइट
  8. नाशीर फिरोज, पुरुष वर्ग, -50किग्रा. कुमीते फाइट
  9. आशिफ अनवर, पुरुष वर्ग, -62किग्रा. कुमीते फाइट
  10. सुरज कुमार, पुरुष वर्ग, -73किग्रा. कुमीते फाइट.

भारतीय टीम के पदाधिकारी व खिलाड़ियो को रास वर्ल्ड मार्शल आर्ट्स की कोच बबली सिंह, नितेश कुमार, उपासना आनंद, आदित्य कुमार व निर्मल राज के द्वारा तिरंगा झंडा देकर विदा किया गया व शुभकमनाएँ भी दिए गए।

सभी जानकारियां सेंशाई शिल्पी सोनम सचिव, इंडिया जेन डू शिन कराटे फेडरेशन गवारा प्रदान की गई.

#karate #Indiankarateteam

RELATED POSTS

View all

view all