Bihar News
Advertisements

Siwan 25 May : सिवान में शराब तस्करों का दुस्साहस पुलिस ठोकते हुए एएसआई को कुचल कर मारा. सिवान में शराब तस्करी की सूचना मिलने पर एएसआई अपनी टीम के साथ वाहन चेकिंग कर रहे थे. वहां चेकिंग के दौरान एक जाइलो गाड़ी में शराब तस्कर के शक होने पर एएसआई ने गाड़ी रोकने का इशारा किया. पर गाड़ी नहीं रोकी बल्कि उन्हें बोनट पर घसीटते हुए कुचल डाला. जिससे एएसआई की मौके पर ही मौत हो गई.

यह वारदात बुधवार की देर रात 11:00 बजे हुई है. सिवान जिले के सिसवन पंचायत के टिकरी मोड़ के पास हुसैनगंज थाना में तैनात सुरेंद्र गहलोत गाड़ियों की चेकिंग कर रहे थे. शराब तस्करों के आने की सूचना पर वाहन चेकिंग के दौरान उन्होंने एक गाड़ी को रोकने इशारा किया पर गाड़ी वाले ने इस्पेक्टर को देखकर उन्हें घसीटते हुए कुचल डाला. शराब डिलीवरी की सूचना पर सुरेंद्र एएसआई वाहनों की चेकिंग कर रहे थे. वहां एक वाहन पर शक होने पर गाड़ी रोकने की कोशिश की पुलिस को देखकर शराब तस्कर भागने की कोशिश करने लगे एएसआई सुरेंद्र गहलोत तस्करों को रोकने की कोशिश करते हैं पर शराब तस्करों की कार ने उन्हें कुचल दिया और कुछ दूर तक घसीट कर ले भी गए. इस हादसे में घटनास्थल पर ही एएसआई सुरेंद्र गहलोत की मौत हो गई .तस्करों की कार महिंद्रा जायलो कुछ दूर आगे जाकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई. इस घटना में चौकीदार बाबू मांझी भी गंभीर रूप से घायल है. महिंद्रा जायलो के दुर्घटना होने के बाद ग्रामीण इकट्ठे हो गए और शराब लूटने की होड़ लग गई. अनियंत्रित कार के पलटने के बाद शराब तस्कर भागने में सफल हो गए.


इसके बाद घटना की जानकारी बड़े अधिक वरीय अधिकारियों को दी गई तो हड़कंप मच गया. वरीय अधिकारियों के मौके पर पहुंचने के बाद एएसआई के शव को सिवान सदर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. गाड़ी के दुर्घटना होने के बाद शराब तस्कर तो भाग गए पर टिकरी गांव के लोगों ने शराब लूटने में कोई कसर नहीं छोड़ी है. जायलो गाड़ी में शराब लोड कर डिलीवरी कर डिलीवरी करने निकला था.

Advertisements


बिहार में पूर्ण शराब बंदी है फिर भी शराब मिल रहे हैं और अपराधियों का को न पुलिस का डर है ना प्रशासन का डर है. अब हिम्मत इतनी बढ़ गई है कि पुलिस वाले पर गाड़ी भी चढ़ा देते हैं. इन पर कठोर कार्रवाई करने की जरूरत है.

#Siwannews #Siwan

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.