Muzaffarpur News
Advertisements

आआरडीएस कॉलेज में भूले बिसरे यादों के साथ एलुमनाई मीट का आयोजन हुआ

Muzaffarpur 30 May : -शहर के प्रसिद्ध एवं महत्वपूर्ण कॉलेज एलुमनाई सांसद अजय निषाद, पूर्व कुलपति प्रो प्रसून कुमार राय, प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ एच एन भारद्वाज, ऑर्थो सर्जन डॉ अरुण कुमार, प्राचार्य प्रो एस के पाल, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री रंजन कुमार, विश्वविद्यालय भौतिकी विभागाध्यक्ष डॉ ललन झा, उप सुरक्षा आयुक्त रेलवे, श्री अमित गुंजन को प्राचार्य डॉ अमिता शर्मा ने अंग वस्त्र, एल्बम एवं पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया।

प्रसिद्ध चिकित्सक डॉक्टर एसएन भारद्वाज ने एलुमनाई मीट के समक्ष गाना गाकर तरंगित कर दिया।
किसी की मुस्कुराहटों पे हो निसार,
किसी का दर्द मिल सके तो ले उधार,
किसी के वास्ते हो दिल में प्यार,
जीना इसी का नाम है…..

Advertisements
प्रसिद्ध चिकित्सक डॉक्टर एसएन भारद्वाज ने एलुमनाई मीट के समक्ष गाना गाकर तरंगित कर दिया

एलुमनाई मीट लगभग 200 पूर्ववर्ती छात्र कॉलेज पहुंच कर अपनी यादों को साझा किया।
कॉलेज एनएसएस इकाई के छात्र छात्राओं ने सभी पूर्ववर्ती छात्रों को “टोकन ऑफ लव एल्बम”और पुष्पगुच्छ देकर कर सम्मानित किया।

प्राचार्य डॉ अमिता शर्मा ने अपने अध्यक्षीय भाषण में कहा कि कॉलेज के एलुमनी हमारे भविष्य हैं। वे इस कॉलेज के बौद्धिक संपदा हैं। उनके आने से कॉलेज परिसर में एक नई ऊर्जा का संचार हुआ है और उनके अनुभवों से कॉलेज को नई दिशा मिलेगी। उन्होंने कहा कि एलुमनाई मीट का मकसद पुराने पलों और पुराने रिश्तो का जश्न मनाने के साथ-साथ नए रिश्तो का अध्याय शुरू करने का अवसर है। कॉलेज के एलुमनाई कॉलेज विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। पूरा कॉलेज परिवार सभी एलुमनाई के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करता है।


सांसद अजय निषाद ने अपने विद्यार्थी जीवन के अनुभव को साझा किया। उन्होंने भरोसा दिलाया कि कॉलेज के सर्वांगीण विकास में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका होगी।


सभी एलुमनाई ने अपने अनुभव को साझा करते हुए कहा कि आरडीएस कॉलेज काफी बेहतरीन कॉलेज है। यहां के शिक्षकों, कर्मचारियों प्राचार्य का योगदान उनके जीवन उत्थान में काफी ज्यादा रहा है। उन्होंने कॉलेज की बेहतरी के लिए सहयोग का भरोसा दिया।
**जो एलुमनाई आ नहीं सके उन्होंने संदेश भेजकर अपने अनुभव को साझा किया और सहयोग का भरोसा दिया। संदेश भेजने वालों में–एडीशनल कमिश्नर इनकम टैक्स मुंबई श्री कन्हैयालाल कनक, डीएसपी संजीव कुमार गोपालगंज, श्री अमरेंद्र कुमार प्रशासनिक पदाधिकारी एम्स देवघर।

जो एलुमनाई आ नहीं सके उन्होंने संदेश भेजकर अपने अनुभव को साझा किया


*पूर्ववर्ती छात्र श्री मुकुंद कुमार ने तबला वादन प्रस्तुत किया एवं विद्यार्थी परिषद के अभिषेक कुमार ने अपने अनुभव को साझा किया।
मंच संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका डॉ राम कुमार एवं डॉ पायोली ने निभाया।


कार्यक्रम के सफल संचालन में डॉ राजीव कुमार, डॉ इंदिरा कुमारी, डॉ अनीता घोष, प्रो अनीता सिंह, डॉ मीनू, सुश्री निधि, डॉ रवि शंकर, श्री पंकज भूषण, अशोक कुमार ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाया।

#rdscollege #muzaffarpur

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.