National News
Advertisements

Deoghar 7 June : देवघर एयरपोर्ट पर जल्द ही उड़ान संभव होगा. आज मंगलवार को इंडिगो 320 विमान का ट्रायल किया गया. 320 विमान का लैंडिंग और टेक ऑफ परफेक्ट हुआ. कोलकाता से 180 यात्रियों की क्षमता वाली इंडिगो फ्लाइट ने आज लैंडिंग भी की और टेक ऑफ भी किया. देवघर एयरपोर्ट के डायरेक्टर संदीप ढींगरा ने बताया कि ट्रायल पूरी तरह से पहले सफल हुआ. देवघर एयरपोर्ट में मैनेजर और अन्य कर्मियों की भी नियुक्ति कर ली गई है.इंडिगो की ट्रायल फ्लाइट लेकर आनेवाले पायलट का नाम गौरव है और वे भी देवघर के ही हैं.

DGCI से अप्रूवल और देवघर एयरपोर्ट के उद्घाटन की तिथि की घोषणा औपचारिक रूप से नहीं हुई है. उद्घाटन की तिथि की घोषणा के बाद एयरलाइंस कंपनियां देवघर एयरपोर्ट से ऑनलाइन बुकिंग शुरू कर देगी. कुछ दिन पहले यएयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के चेयरमैन संजीव कुमार ने देवघर एयरपोर्ट का निरीक्षण किया था और संतुष्टि जताने के बाद ट्रायल के लिए इंडिगो और स्पाइसजेट को निर्देश दिया था. इन सबके बाद देवघर एयरपोर्ट पर ट्रायल संभव हो सका.

इंडिगो की ट्रायल फ्लाइट लेकर आनेवाले पायलट का नाम गौरव है और वे भी देवघर के ही हैं.

झारखंड का देवघर एयरपोर्ट अब उड़ान भरने के लिए तैयार है .बाबा नगरी देवघर से अब आना-जाना आसान होगा देश की किसी भी कोने से. उद्घाटन की औपचारिक तिथि घोषणा घोषणा होने के बाद जल्दी विमान सेवा की शुरुआत हो जाएगी.

Advertisements


बिहार में तीसरी एयरपोर्ट दरभंगा एयरपोर्ट के बाद मुजफ्फरपुर एयरपोर्ट पर कोई प्रगति नहीं नजर आ रहा है. मुजफ्फरपुर के लोग देखते रह गए और देवघर एयरपोर्ट की शुरुआत होने जा रही है. मुजफ्फरपुर में एयरपोर्ट की मांग है पर कोई सुनने वाला नहीं है. मुजफ्फरपुर में एक पूर्व से भी पताही हवाई अड्डा मौजूद है. जहां भूमि अधिग्रहण की बात को लेकर एयरपोर्ट की शुरुआत नहीं हो पाती है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी चुनावी भाषण में एयरपोर्ट की शुरुआत की बात कही थी पर दूर-दूर तक कहीं कुछ नजर नहीं आ रहा है जिससे लगे मुजफ्फरपुर में एयरपोर्ट और उड़न सम्भव होगा.

#Deogharairport #Muzaffarpurairport

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.