www.goltoo.in

Vidya Bharati : विद्या भारती उच्च शिक्षा संस्थान, उत्तर बिहार प्रांत की ऑनलाइन कार्यकारिणी बैठक संपन्न

June 13, 2026 | by Goltoo

uttar bihar12

Muzaffarpur 13 June : Vidya Bharati उच्च शिक्षा संस्थान, उत्तर बिहार प्रांत की ऑनलाइन बैठक में संगठन विस्तार, अकादमिक काउंसिल गठन, इंटर्नशिप और भारतीय ज्ञान परंपरा पर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

Vidya Bharati उच्च शिक्षा संस्थान, उत्तर बिहार प्रांत की ऑनलाइन कार्यकारिणी बैठक संपन्न

आज गूगल मीट आभाषी पटल माध्यम से Vidya Bharati उच्च शिक्षा उत्तर बिहार प्रांत के अध्यक्ष माननीय प्रो. रजनीश कुमार गुप्ता जी की अध्यक्षता में बैठक आहूत की गयी।
इस बैठक में Vidya Bharati उच्च शिक्षा संस्थान के माननीय क्षेत्र संयोजक प्रो. रमन त्रिवेदी जी का विशिष्ट आतिथ्य एवं प्रेरक उद्बोधन और मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।

Vidya Bharati : विद्या भारती उच्च शिक्षा संस्थान, उत्तर बिहार प्रांत की ऑनलाइन कार्यकारिणी बैठक संपन्न
Vidya Bharati : विद्या भारती उच्च शिक्षा संस्थान, उत्तर बिहार प्रांत की ऑनलाइन कार्यकारिणी बैठक संपन्न

बैठक का आरंभ अध्यक्ष महोदय की अनुमति से सचिव डॉ अमर बहादुर शुक्ल ने सभी सम्मानित सदस्यों का और विशिष्ट अतिथि का अभिवेदन कर आरंभ किया। डॉ राकेश रंजन जी द्वारा सरस्वती वन्दना और गायत्री मंत्र वाचन किया गया । तदोपरांत सभी माननीय सदस्यों ने अपना संक्षिप्त परिचय दिया।
डॉ शुक्ल ने इसी वर्ष मई माह में 21,22,23 को चाणक्य विश्वविद्यालय, बेंगलुरु कर्नाटक में आयोजित अखिल भारतीय राष्ट्रीय साधारण सभा बैठक का एक संक्षिप्त प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। प्रतिवेदन के आलोक में विचार विमर्श किया गया।

राष्ट्रीय साधारण सभा की बैठक के उपरांत प्राप्त प्रांत-स्तरीय निर्देशों के आलोक में संगठन के विकास, विस्तार एवं प्रभावी क्रियान्वयन हेतु निम्नलिखित बिंदुओं पर कार्य करने का निर्णय लिया गया:
प्रमुख कार्य बिंदु:

  1. संगठन का लक्ष्य निर्धारित कर मासिक बैठक की योजना सुनिश्चित की जाए।
  2. अकादमिक काउंसिल का गठन कर शैक्षणिक गतिविधियों को सुदृढ़ किया जाएगा।
  3. विद्यार्थियों एवं युवा शिक्षाविदों के लिए इंटर्नशिप कार्यक्रम विकसित किए जाएंगे।
  4. संगठनात्मक मुद्दों पर समय-समय पर चर्चा एवं समाधान हेतु बैठकें आयोजित की जाएंगी।
  5. प्रांतीय स्तर पर संगठन के कार्यों का विस्तार किया जाएगा।
  6. प्रांत स्तर पर प्रवास योजना तैयार कर उसका नियमित क्रियान्वयन किया जाएगा।
  7. संगठन के लिए ट्रस्ट डीड तैयार करने की प्रक्रिया पूर्ण की जाएगी।
  8. प्रांतीय इकाइयों का प्रत्येक तीन वर्ष में मूल्यांकन (Review) किया जाएगा।
  9. प्रत्येक वर्ष कार्यकर्ता प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
  10. प्रतिवर्ष न्यूनतम पाँच बैठकें तथा कम से कम तीन प्रमुख कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
  11. नवीन शिक्षाविदों तथा शोधार्थियों को विद्या भारती उच्च शिक्षा संस्थान से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।
  12. अगली राष्ट्रीय साधारण सभा में वर्षभर की गतिविधियों एवं उपलब्धियों का पीपीटी के माध्यम से प्रगति प्रतिवेदन प्रस्तुत किया जाएगा।
  13. अपने क्षेत्र के शिक्षा संस्थानों एवं महाविद्यालयों में “पंच परिवर्तन” एवं “पंचपदी” विषयक कार्यक्रमों पर उच्च स्तरीय व्याख्यान आयोजित किए जाएंगे।
  14. विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और अन्य शिक्षण संस्थाओं के सहयोग से कार्यशालाओं (Workshops) एवं कंटेंट डेवलपमेंट के क्षेत्र में विशेष कार्य किया जाएगा।
  15. यूथ पॉलिसी तथा राष्ट्रीय शिक्षा नीति तथा एजुकेशन बिल जैसे समसामयिक शैक्षिक विषयों पर चर्चा एवं विमर्श आयोजित किए जाएंगे।
  16. उद्योग एवं व्यापार जगत के सम्मानित लोगों को ट्रस्ट के साथ जोड़ा जाए।
  17. प्रांतीय स्तर पर शिक्षकों का प्रशिक्षण वर्ग किया जाए।
  18. भारतीय भाषाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किसी एक तृतीय भाषा को सीखने के प्रयास पर बल दिया जाए।
  19. विश्वविद्यालय और महाविद्यालय स्तर पर शोधार्थियों का व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर उन्हें भारतीय ज्ञान परंपरा के मूल्यों से समृद्ध किया जाए।
  20. भारतीय ज्ञान परंपरा और उसके मूल्यों को सामान्य जनमानस तथा शैक्षिक जगत में सुचारू रूप से पहुंचने के लिए एक व्याख्यान माला श्रृंखला आयोजित की जाए।

निष्कर्ष
बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने उपर्युक्त बिंदुओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु सक्रिय सहयोग देने का संकल्प व्यक्त किया। साथ ही समयबद्ध कार्ययोजना बनाकर नियमित समीक्षा करने का निर्णय लिया गया।

उपस्थित माननीय सदस्य:
प्रो रीता कुमारी (उपाध्यक्ष), सह-सचिव डॉ ललित किशोर, डॉ राकेश कुमार पाल, डॉ रीता शर्मा, डॉ अंजनी कुमार झा, डॉ विजयसेन, डॉ विनोद कुमार बैठा, डॉ राकेश रंजन, डॉ पयोली, डॉ रेखा श्रीवास्तव, डॉ अमर बहादुर शुक्ल आदि।

Vidya Bharati सह-सचिव डॉ ललित किशोर ने सभी सम्मानित सदस्यों तथा गणमान्य विशिष्ट व्यक्तियों का औपचारिक धन्यवाद ज्ञापन किया।
डॉ राकेश कुमार पाल जी ने शांति मंत्र श्लोक वाचन कर कार्यक्रम का समापन किया।

RELATED POSTS

View all

view all