Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 13 June : मुजफ्फरपुर जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित स्वर्गीय परमानंद सिंहा उर्फ बमबम भईया Muzaffarpur Cricket League में स्कूल ऑफ क्रिकेट जूनियर ने आर्यन सुपर किंग्स को रोमांचक मुकाबले में 1 विकेट से हराया, जबकि डायमंड क्रिकेट क्लब ने पुलिस लाइन क्रिकेट अकादमी (बी) को 73 रन से शिकस्त देकर पूर्ण अंक हासिल किए। रिशु और आदर्श को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।

Muzaffarpur Cricket League U16 : स्कूल ऑफ क्रिकेट जूनियर की 1 विकेट से जीत

स्थानीय शुभंकरपुर खेल मैदान में खेले गए मुकाबले में आर्यन सुपर किंग्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 30 ओवर में सभी विकेट खोकर 193 रन बनाए। टीम की ओर से अनिकेत ने 50, अमृतांशु ने 24, किशु ने 20, विराट ने 11, आरव ने 6 तथा प्रियांशु ने 6 रन बनाए।

स्कूल ऑफ क्रिकेट जूनियर की ओर से गेंदबाजी में रिशु ने सर्वाधिक 3 विकेट झटके। अंकित ने 2, जबकि प्रियांशु और छोटू ने 1-1 विकेट हासिल किया।

Advertisements
Muzaffarpur Cricket League में स्कूल ऑफ क्रिकेट जूनियर और डायमंड क्रिकेट क्लब की शानदार जीत,
Muzaffarpur Cricket League में स्कूल ऑफ क्रिकेट जूनियर और डायमंड क्रिकेट क्लब की शानदार जीत,

194 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्कूल ऑफ क्रिकेट जूनियर की टीम ने 22 ओवर में 9 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया और मुकाबला 1 विकेट से अपने नाम कर लिया। टीम की ओर से रिशु ने नाबाद 24, आयुष ने 15, आदित्य ने 14 तथा आदित्य द्वितीय ने 13 रन बनाए।

आर्यन सुपर किंग्स की ओर से अनिकेत और किशु ने 3-3 विकेट लिए, जबकि विराट ने 2 विकेट झटके। एक बल्लेबाज रन आउट हुआ।

ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए स्कूल ऑफ क्रिकेट जूनियर के रिशु को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

Muzaffarpur Cricket League डायमंड क्रिकेट क्लब ने 73 रन से दर्ज की जीत

दिन के दूसरे मुकाबले में डायमंड क्रिकेट क्लब ने पुलिस लाइन क्रिकेट अकादमी (बी) को 73 रन से पराजित कर पूर्ण अंक अर्जित किए।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए डायमंड क्रिकेट क्लब ने निर्धारित 30 ओवर में 7 विकेट पर 199 रन बनाए। टीम की ओर से विवेक ने 60, अनमोल ने 29, आर्यन ने 27, आदर्श ने 24 और ईशान ने 21 रन का योगदान दिया।

पुलिस लाइन क्रिकेट अकादमी (बी) की ओर से शांतनु और अभिषेक ने 2-2 विकेट लिए, जबकि आलोक को 1 विकेट मिला।

जवाब में पुलिस लाइन क्रिकेट अकादमी (बी) की पूरी टीम 27 ओवर में 126 रन पर सिमट गई। टीम की ओर से युवराज और रोहित ने 23-23, अंकित ने नाबाद 20, अनिकेत ने 17 तथा आलोक ने 11 रन बनाए।

डायमंड क्रिकेट क्लब की ओर से आदर्श ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट लिए। अंकुश और अनमोल ने 2-2, जबकि आयुष और मिकी ने 1-1 विकेट हासिल किया।

शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए आदर्श को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रदान किया गया।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.