Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 11 January: Abha Teacher Training Institute आभा टीचर ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट में डीएलएड में नव नामांकित छात्र छात्राओं के लिए आयोजित इंडक्शन मीट में एलएस कॉलेज इतिहास विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ. भोजनंदन प्रसाद सिंह ने कहा कि छात्र हमारे समाज के बौद्धिक संपदा होते हैं। उनका चरित्र निर्माण और शैक्षिक उन्नयन करना किसी भी संस्थान की बड़ी जिम्मेवारी होती है।

Abha Teacher Training Institute
Abha Teacher Training Institute

Abha Teacher Training Institute इंडक्शन मीट

छात्र समाज और देश की बौद्धिक संपदा होते हैं-डॉ. भोजनंदन

उन्होंने छात्रों का हौसला अफजाई करते हुए कहा कि छात्रों में यदि हुनर है तो वह कभी बेरोजगार नहीं बैठेंगे। पॉजिटिव सोचना और लक्ष्य की प्राप्ति होने तक छात्र को अपना संघर्ष जारी रखना चाहिए।

Advertisements
Abha Teacher Training Institute
Abha Teacher Training Institute
Abha Teacher Training Institute


सचिव डॉ. सतीश कुमार ने कहा कि कठिन मेहनत और सकारात्मक प्रयास से सफलता हासिल की जा सकती है। मुश्किलें आपको मजबूत नहीं करती,आपको सबसे बेहतर बनाती है। सपने तभी हकीकत में बदल सकते हैं, जब आप उन्हें लक्ष्य में बदल दें।यह संस्थान छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए सतत प्रयत्नशील रहेगी।

Abha Teacher Training Institute


इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने गीत और संगीत के माध्यम से अपना हुनर दिखाया।
मौके पर कॉलेज प्रबंधन के श्री कैलाश बिहारी चौधरी, श्री संतोष कुमार चौधरी, सुबोध कुमार, संजू कुमारी सिन्हा, स्वाति प्रिया, श्वेता प्रभात, आभा चौधरी, डॉ ललित किशोर उपस्थित रहे।

#abhatraining #Muzaffarpur

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.