Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 10 April : Bihar University Employees Protest मुजफ्फरपुर में एलएस कॉलेज, आरडीएस कॉलेज, साइंस कॉलेज और विश्वविद्यालय के अन्य कॉलेजों के कर्मचारियों ने मांगों के समर्थन में थाली बजाकर जोरदार प्रदर्शन किया। वार्ता विफल होने पर 13 अप्रैल को मशाल जुलूस की चेतावनी दी गई।

Bihar University Employees Protest : बजाई थाली

बिहार राज्य विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर शुक्रवार को लंगट सिंह कॉलेज, आरडीएस कॉलेज, साइंस कॉलेज तथा विश्वविद्यालय के अन्य कॉलेजों के कर्मचारियों ने अपनी मांगों के समर्थन में जोरदार प्रदर्शन किया।

Bihar University Employees Protest
Bihar University Employees Protest

पूर्व निर्धारित आंदोलन कार्यक्रम के तहत दोपहर करीब एक बजे कॉलेज परिसर स्थित लंगट बाबू और रामदयालु बाबू की प्रतिमा के पास बड़ी संख्या में कर्मचारी जुटे। यहां कर्मचारियों ने करीब एक घंटे तक थाली बजाकर विरोध दर्ज कराया। इस दौरान विश्वविद्यालय प्रशासन और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की गई।

Advertisements

कर्मचारियों ने कहा कि उनकी लंबित मांगों की लगातार अनदेखी की जा रही है, जिससे आक्रोश बढ़ता जा रहा है। इसी के विरोध में महासंघ के बैनर तले यह प्रदर्शन किया गया।

शुक्रवार को विश्वविद्यालय प्रशासन के साथ हुई वार्ता विफल होने के बाद महासंघ ने आंदोलन को और तेज करने का निर्णय लिया है। इसके तहत शनिवार को भी कॉलेज परिसर में थाली पीटकर विरोध जताया जाएगा।

महासंघ ने चेतावनी दी है कि यदि इसके बाद भी प्रशासन की नींद नहीं खुली, तो 13 अप्रैल को शाम 4:30 बजे से विश्वविद्यालय परिसर में मशाल जुलूस निकाला जाएगा।

प्रदर्शन के दौरान एलएस कॉलेज से सत्येंद्र कुमार, ऋषि कुमार, गुरु प्रसाद कश्यप, संजीव कुमार, अरविंद सिन्हा, राहुल कुमार, मीरा कुमारी, साइंस कॉलेज के राजीव कुमार और अमूल्य कुमार मौजूद रहे। वहीं आरडीएस कॉलेज से निर्मल कुमार शर्मा, कार्तिक पूर्णेंदु, राजीव झा, रवि भगत, अशोक कुमार, सनी प्रियदर्शी, गोपाल शाही, अनुराग, परिमल, उज्ज्वल कुमार, पंकज कुमार और आलोक कुमार सहित अन्य कर्मचारी भी शामिल हुए।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.