Headlines

Patna और Siwan में बाइक की सीधी टक्कर 4 मृत

SKJ Law College
Advertisements

Accident in Patna and Siwan Kills 4. मोटरसाइकिल की सीधी टक्कर में दो युवकों की मौके पर ही मौत

Patna11 September : पटना मैं रविवार की दोपहर दो मोटरसाइकिल की सीधी टक्कर में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई. इस घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से भी घायल है. घायल को पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल इलाज के लिए भेजा गया है. दोनों मृतक युवक का पोस्टमार्टम पालीगंज अनुमंडल अस्पताल में होगा. रविवार की दोपहर हादसा रानी तालाब थाना क्षेत्र के अंतर्गत सैदपुर चौक के पास हुआ. इस घटना के बाद थोड़ी देर के लिए यातायात भी बाधित रहा. पटना से पालीगंज जाने वाले रास्ते में यह दुर्घटना हुई और थोड़ी देर के लिए रास्ता भी बंद रहा. स्थानीय लोग आक्रोशित होकर सड़क जाम करने की कोशिश कर रहे थे पर नजदीकी थाना ने समझा-बुझाकर यातायात को फिर से चालू कराया.

SKJ Law College
symbolic image


बीते 24 घंटे बिहार के लिए हादसों का दिन रहा है. सिवान में भी एक दुर्घटना हुई जिसमें जिसमें दो युवकों की मौत हो गई बाइक की सीधी टक्कर में. सिवान के बसंतपुर क्षेत्र के लहेजी गांव के पास देर रात दो बाइकों की सीधी टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई. मरने वाले की पहचान भगवानपुर हाट थाना के हुलेसरा गांव के चंदन और हाजीपुर के शैलेश के रूप में हुई. घायल व्यक्ति दरौंदा थाना के का अशोक कुमार के रूप में पहचान हुई है. देर रात महावीर झंडा के बाद दोनों बाइक पर लौट रहे थे तभी दूसरे बाइक से सीधी टक्कर हो गई जिसमे दोनों युवक मारे गए.

#accident #patnanews #siwannews