Headlines

Bihar News : निर्वाचन आयोग मतदाता सूची में नाम जोड़ने का आखिरी मौका

Shaheed Diwas
Advertisements

Patna : बिहार में नगर निकाय चुनाव होने वाले हैं. निर्वाचन आयोग मतदाता सूची बनाने की तैयारी में जुट गया है. आपके पास आखिरी मौका है मतदाता सूची में नाम जोड़ने का. मतदाता सूची बनाने की प्रक्रिया जुलाई 2022 तक सभी नगर निकायों में कर ली जाएगी. इसलिए अपने नाम या घर में किसी के नाम मतदाता सूची में नहीं हो तो उसे जुड़वाने का काम जल्द से जल्द कर लें.

मतदाता सूची आप खुद से भी देख सकते हैं वेबसाइट पर. मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए ऑफलाइन और ऑनलाइन आवेदन दोनों तरीके से कर सकते हैं. सूची में जिनके नाम गलत है या कोई सुधार की जरूरत है या दूसरे दूसरे नगर निकाय से कहीं और जाना है ट्रांसफर कराना है तो उसके लिए भी यह अंतिम मौका है. नगर निकाय चुनाव की घोषणा होते ही यह प्रक्रिया बंद कर ली कर दी जाएगी.

Shaheed Diwas
प्रतीकात्मक

245 नगर निकायों में से 228 निकायों के वार्डों के गठन का काम 30 मई को पूरा हो गया है. बाकी बचे वार्डों के निकायों के गठन की प्रक्रिया जुलाई में पूरी होगी. 23 जून तक 144 नगर निकाय की मतदाता सूची जारी कर दी जाएगी 10 जून को अंतिम तिथि रखी गई थी पर इसके बाद भी मतदाता आवेदन दे सकते हैं.

Shaheed Diwas

नाम जुड़वाने के लिए एसीसी डॉट बिहार डॉट कॉम डॉट इन पर आप अपनी मतदाता सूची देख सकते हैं. अपना नाम सर्च सिलेक्शन रोल में जाकर अपना विवरण में चेक कर सकते हैं. आवेदन करने की प्रक्रिया में संबंधित नगर निकाय के निबंधन पदाधिकारी रिवाइजिंग अथॉरिटी के कार्यालय में या आयोग की वेबसाइट से में ऑनलाइन कर सकते हैं. नाम जोड़ने के लिए प्रपत्र 2, नाम या पते में संशोधन के लिए प्रपत्र 2 (ए), मतदाता सूची में किसी मतदाता के नाम पर आपत्ति के लिए प्रपत्र 3.

राज्य निर्वाचन की वेबसाइट https://ceobihar.nic.in/

Shaheed Diwas

मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए आपकी उम्र 1 जनवरी 2022 को 18 वर्ष की होनी चाहिए. मतदाता सूची संबंधित निवारण के लिए टोल फ्री नंबर है. 1800 3457 243 किसी भी तरह की समस्या होने पर राज्य निर्वाचन आयोग के समाधान पोर्टल या सोशल मीडिया टि्वटर हैंडल पर आप अपनी शिकायतें दर्ज करा सकते हैं.

#voterlist #Biharelection