Bihar News
Advertisements

Patna16 June : बिहार में अग्निपथ विरोध अब हिंसक रूप में आरा, नवादा,छपरा, मुजफ्फरपुर में हिंसक प्रदर्शन.
बिहार में होने वाले अग्निवीरों का अग्नीपथ विरोध हिंसक रूप ले लिया है. जगह जगह आगजनी और तोड़फोड़ किये गए. ज्यादातर जगहों पर बीजेपी के कार्यालय और ट्रेनों को निशाना बनाया गया. गोपालगंज में खड़ी ट्रेन को आग के हवाले कर दिया गया .

छपरा में भी ट्रेन की दो बोगियों में आग लगा दी गई.

मोतिहारी में खड़ी ट्रेन की ऐसी बोगी पर पथराव किए गए.

Advertisements
मोतिहारी में खड़ी ट्रेन की ऐसी बोगी पर पथराव

आरा स्टेशन पर भी पत्थरों की बरसात हुई.

आरा स्टेशन पर भी पत्थरों की बरसात हु

नवादा में विधायक अरुणा देवी की गाड़ी पर हमला हुआ. जहानाबाद में रेलवे स्टेशन पर तोड़फोड़ हुई. नवादा के बीजेपी दफ्तर को भी आग के हवाले कर दिया गया. फर्नीचर और सामग्रियों को जला दिया गया.

नवादा के बीजेपी दफ्तर को भी आग के हवाले कर दिया गया. फर्नीचर और सामग्रियों को जला दिया गया.

गोपालगंज में अग्नीपथ योजना के विरोध में प्रदर्शन ने आगजनी के रूप में स्टेशन पर पैसेंजर ट्रेन को रोककर आग लगा दिया. कई जगहों पर निजी वाहनों और बसों में भी तोड़फोड़ की गई. नेशनल हाईवे पर नेशनल हाईवे 28 पर बेगूसराय में बवाल काटा गया .

नवादा में विधायक अरुणा देवी की गाड़ी पर हमला

मुजफ्फरपुर जंक्शन पर ट्रेन 5 घंटे लेट से चल रही है और सैकड़ों यात्री फंसे हुए हैं. पूर्व मध्य रेलवे ने अग्नीपथ विरोध को उग्र होते देख २२ ट्रेनों को कैंसिल कर दिया. जगह जगह पर बीजेपी के दफ्तरों पर हमले किए गए. सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया गया है.

एक बात तो देखकर यही लगता है कि प्रदर्शन करने वाले लोग क्या सही में सेना में जाने वाले हैं. छात्रों की बातें अपनी जगह सही है पर यह तो सरकार की स्कीम है आप इसमें शामिल हो या ना हो सरकार से बातचीत कर सकते थे. पर इस तरह से आम जनता को परेशान कर और सरकारी संपत्ति को नुकसान कर आपको क्या मिलेगा.

#Agni[athprotest #Biharnews #Agnipath

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.