Headlines

Agnipath Sheme : स्कीम अग्निपथ की घोषणा के अगले दिन ही बिहार के कई जिलों में विरोध

Shaheed Diwas
Advertisements

Muzaffarpur 15 June : सेना बहाली की नई स्कीम अग्निपथ की घोषणा के अगले दिन ही बिहार के कई जिलों में विरोध प्रदर्शन होने लगा. बुधवार को बिहार के मुजफ्फरपुर समेत अन्य जिलों में भी सेना भर्ती के लिए केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना का में विरोध शुरू हो गया है. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के अग्निवीरों के लिए अग्निपथ योजना की घोषणा के अगले दिन ही बक्सर में रेलवे ट्रैक जाम किया गया. मुजफ्फरपुर में भी टायर जलाकर उग्र प्रदर्शन किया गया. आरा में भी हंगामा हो रहा है. बेगूसराय में भी लाठी-डंडों समेत लोग नेशनल हाईवे 31 पर उतर आए और टायर जलाकर प्रदर्शन किया.

मुजफ्फरपुर के आर्मी रिक्रूटमेंट ऑफिस (ARO) जो माड़ीपुर में स्थित है, पहुंचकर अभ्यर्थियों ने सड़क जाम कर दिया और आगजनी की. बक्सर में सेना की बहाली की नई स्कीम को लेकर बक्सर स्टेशन के माल गोदाम को जाम कर दिया गया जिससे दिल्ली कोलकाता लाइफ लाइन रेलवे ट्रैक बाधित हो गया. बाद में अभ्यर्थियों को समझा बुझा कर जाम हटाया गया और परिचालन की शुरुआत हो गई.

Shaheed Diwas
Bhagwanpur Golamber in Muzaffarpur

मुजफ्फरपुर में भगवानपुर गोलम्बर के साथ साथ चक्कर चौक और माड़ीपुर में अभ्यर्थियों का उग्र प्रदर्शन हुआ.


सेना भर्ती के अभ्यर्थियों का कहना है कि नेताओं को जब 5 साल मिलता है तो 4 साल में हमारा क्या होगा. हम फिर सड़क पर आ जाएंगे. दूसरे युवा की डिमांड थी कि उम्र सीमा में भी छूट मिलनी चाहिए. एक अभ्यर्थी की शिकायत है कि 2021 में बहाली हुई थी और फिजिकल और मेडिकल भी हुआ उसके बाद से लिखित का इंतजार अभी तक कर रहे हैं.

Shaheed Diwas

गौरतलब है कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को अग्निपथ स्कीम का ऐलान किया था आज जिसमें अग्निवीरों की बहाली होगी 4 साल के लिए. जिसमें 4 साल बाद 75% जवानों को 11 लाख रुपए देकर बाहर का रास्ता दिखा दिया जाएगा. सिर्फ 25% अभ्यर्थियों को नौकरी में कुछ विस्तार मिलने मिलेंगे.

Shaheed Diwas
Twitter Image of Protest

अग्निपथ आर्मी भर्ती की एक योजना है. भारतीय सेना में शॉर्ट टर्म सेवा भर्ती स्कीम है. अग्निवीर के रूप में भर्ती किए जाएंगे जवान जिन की तैनाती विभिन्न जगहों पर की जाएगी. 17.5 से लेकर 21 साल के अभ्यर्थी इस स्कीम के लिए पात्र होंगे. 10वीं 12वीं की परीक्षा पास किए युवा इस स्कीम के लिए पात्र होंगे. पहले साल 4.76 लाख सालाना पैकेज मिलेगा.इस पैकेज में से 30% योगदान अग्निवीर की सैलरी से होगी और उतना ही सरकार जमा करेगी, जो 4 साल बाद वापस कर दी जाएगी.

Shaheed Diwas
Twitter Image of Protest

4 साल के बाद 11.02 लाख मिलेंगे और यह टैक्स फ्री होगी. पहले साल ₹30000 महीने मिलेंगे और वेतन से कटेंगे ₹9000 और सरकार भी देखी 9000 तो आप इन हैंड सैलेरी मिलेगी 21000. दूसरे साल यह बढ़कर 33000 हो जाएगी तीसरे वर्ष 36500 जाएगी और चौथे साल 40000 महीने की सैलरी होगी. आपके 4 साल के बाद आपके खाते में आप जमा करेंगे 502000 और सरकार भी करेगी 502000 . मिलेंगे ब्याज सहित 1170000.

सैलरीकटौती के बादसैलरी से काट जमा होगासरकार जमा करेगी
1st Year300002190090009000
2nd Year330002310099009900
3rd Year36500255801095010950
4th Year40000280001200012000
After 4 /years11.71 Lakh5.02 Lakh5.02 Lakh
After Retirement of 4 yrs 11.71 Lakh Rs with interest


इसी विरोध के बीच आज है गृह मंत्रालय ने अग्निवीरों के लिए एक बड़ा बड़ी घोषणा की है जिसमें उन्होंने कहा कि थलसेना नौसेना और वायुसेना में विशेष अग्निपथ योजना के तहत अल्पकालिक अनुबंध पर भर्ती होने वाले अग्निवीर सैनिकों को केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों की CAPFऔर असम राइफल्स भर्ती में प्राथमिकता मिलेगी.

#Agniveer #Agnipath #Agniveerprotest