Headlines

Ahmedabad Lift Accident अहमदाबाद में निर्माणाधीन इमारत से लिफ्ट गिरने पर 7 मजदूरों की मौत

Shaheed Diwas
Advertisements

बिल्डिंग के लिए बनाए गए मेकशिफ्ट लिफ्ट जिस पर सामानों को ऊपर नीचे किए जाते हैं, लिफ्ट के अचानक टूट कर गिर जाने के कारण 7 मजदूर मारे गए

Ahmedabad 14 September : अहमदाबाद में निर्माणाधीन इमारत से लिफ्ट गिरने पर 7 मजदूरों की मौत
गुजरात के अहमदाबाद में एक निर्माणाधीन बिल्डिंग के लिए बनाए गए मेकशिफ्ट लिफ्ट जिस पर सामानों को ऊपर नीचे किए जाते हैं, लिफ्ट के अचानक टूट कर गिर जाने के कारण 7 मजदूर मारे गए हैं. एक गंभीर रूप से घायल है. बिल्डिंग के नौवें मंजिल पर निर्माण कार्य चल रहा था और मजदूर सातवीं मंजिल से ऊपर बढे की लिफ्ट टूट गई जिसमे सवार 8 मजदूरों में से 7 की मौत हो गई.

Shaheed Diwas
Ahmedabad Lift Accident Site near Gujrat University Aspire2 Building – Twitter image


अहमदाबाद नगर पालिका कमेटी के चेयरमैन हितेश बारोट के अनुसार अंडर कंस्ट्रक्शन बिल्डिंग में सुरक्षा के उपायों को की अनदेखी की गई है. उनका आरोप है कि सामान ले जाने वाले लिफ्ट में मजदूर भी जा रहे थे. एलिवेटर का इस्तेमाल केवल सामान ले जाने के लिए होना चाहिए था.


अहमदाबाद के गुजरात यूनिवर्सिटी के पास है एस्पायर 2 नाम की बिल्डिंग में काम चल रहा था. जहां सामानों को ले जाने के लिए लिफ्ट ७ मंजिल से गिर गई. इस लिस्ट में मजदूर भी नौवीं मंजिल पर काम करने जा रहे थे. हादसे के बाद इस इलाके में कोहराम मच गया. पुलिस के पहुंचने के पहले वहां मौजूद सभी काम करने वाले भाग चुके थे. स्थानीय लोगों ने दुर्घटना के बाद सभी को तुरंत अस्पताल पहुंचाया.

#ahmedabadliftaccident #liftaccident #elevatorcollapsed #ahmedabad