Muzaffarpur News

भीमराव अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय में अतिथि शिक्षकों की बहाली में अनियमितता का आरोप

Advertisements

Muzaffarpur 9 February : युवा जागरण मंच के अध्यक्ष दीपेश सिंह ने भीमराव अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय में अतिथि शिक्षकों की बहाली में अनियमितता का आरोप लगाया है. इस संबंध में महामहिम कुलाधिपति को पत्र लिखकर विभिन्न बिंदुओं पर आपत्ति जताई है.


इनमें प्रमुख है
१. यूजीसी नई शिक्षा नीति 2020 में का उल्लेख उल्लेख किया जिसमें जुलाई 2022 से किसी भी अतिथि शिक्षक को नहीं हटाया जाएगा, न ही कोई अतिथि शिक्षक की नई बहाली किसी रूप में की जा सकती है.
२. भीमराव अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय मुजफ्फरपुर में अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति के विज्ञापन में रोस्टर को ध्यान में नहीं रखा गया.
३. उक्त नियुक्ति में रोस्टर का ध्यान नहीं रखा गया है.


४. Rationalization (छात्रों और शिक्षकों की अनुपात) जिसकी अभी तक मंत्रिमंडल कैबिनेट से स्वीकृति नहीं मिली है.
५. विज्ञापन में जानबूझकर विश्वविद्यालय द्वारा विषयवार पदों की संख्या को नहीं दिखाया गया है जिस कारण विश्वविद्यालय प्रशासन के मनमानी करने की आशंका है.
६. सूचना है कि एक-एक अभ्यर्थियों से नियुक्ति के रूप में ₹5 लाख की मांग की जा रही है.
युवा जागरण मंच ने महामहिम से आग्रह किया है कि उपरोक्त बिंदुओं पर गंभीरता से ध्यान दें और अतिथि शिक्षकों की बहाली में अनियमितताओं को दूर करें.

#universitynews #guestteacher #brabu

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.