Muzaffarpur News
Advertisements

Patna 9 February : पटना शास्त्री नगर थाना के हॉस्टल संचालिका से चेन छिनतई के दौरान अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की. हॉस्टल संचालिका से चेन लूटपाट के दौरान 4 लोगों को गोलियां लगी. सभी घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.अचानक हुए ताबड़तोड़ फायरिंग से इलाके में मच गया हड़कम्प.


मामला शास्त्री नगर थाने का है. थाना की पुलिस पूरे मामले की कर रही है.सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं.

घटना मंगलवार की रति शास्त्री नगर के ऊर्जा नगर स्टेडियम के पास घटी.बताया जा रहा है ऊर्जा स्टेडियम के पास नशेड़ियों का अड्डा है. मंगलवार की देर रात महिला चार लोगों के साथ स्कूटी पर लौट रही थी पहले से बैठे तीन बदमाशों ने चेन छीनने की कोशिश की, अन्य लोगो द्वारा विरोध करने पर भागने के दौरान चारों को मारी गोली. सभी का इलाज ाईजीआइएमस IGIMS में चल रहा है.

Advertisements

#crimenews #patna #biharnews

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.