Bihar News
Advertisements

Gopalganj 9 February : बिहार के गोपालगंज में दिनदहाड़े मुख्य की गोली मारकर हत्या कर दी गई है जब वह अपने गांव की तरफ जा रहे थे. बिहार में अपराधी बेखौफ घटना को अंजाम दे रहे हैं कल रात पटना में भी ताबड़तोड़ फायरिंग की गई हॉस्टल संचालिका से चेन छिनतई के दौरान .


गोपालगंज के थावे के नारायणपुर गांव में जब मुखिया अपने ईंट भट्टे की तरफ जा रहे थे, इसी बीच अपराधियों ने मुखिया की गोली मारकर हत्या कर दी. इस हत्या के बाद से इलाके में सनसनी और हड़कंप मच गया


थावे थाना के फूलगुनी पंचायत के मुखिया मोहम्मद कुरैशी अपनी मोटरसाइकिल से जा रहे थे इसी बीच बाइक सवार अपराधियों ने उन पर फायरिंग की जिसमे गोली सर में लगने से उनकी मौत हो गई. घटना के कारणों की जांच की जा रही है. प्रथम दृष्टया में यह चुनावी रंजिश का मामला दिख रहा है.इलाके में दहशत का माहौल है.

Advertisements

#crimenews #gopalganj #news

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.