Muzaffarpur 1 Febraury : 29 जनवरी से 1 फरवरी तक सम्राट अशोक कन्वेंशन सेंटर, पटना में आयोजित APICON 2026 का सफल समापन हुआ। देशभर के विशेषज्ञ चिकित्सकों, उत्कृष्ट वैज्ञानिक सत्रों और शानदार आयोजन ने सम्मेलन को ऐतिहासिक बनाया।
सफलता के साथ संपन्न हुआ APICON 2026
देश के प्रतिष्ठित चिकित्सकों के सबसे बड़े वैज्ञानिक सम्मेलन एपीकॉन 2026 (APICON 2026) का आज सफलता पूर्वक समापन हो गया। यह चार दिवसीय सम्मेलन 29 जनवरी से 1 फरवरी तक सम्राट अशोक कन्वेंशन सेंटर, पटना में आयोजित किया गया। सम्मेलन में देशभर से आए वरिष्ठ एवं विशेषज्ञ चिकित्सकों ने भाग लिया और चिकित्सा विज्ञान से जुड़े नवीनतम शोध, तकनीक एवं अनुभवों को साझा किया।

सम्मेलन के दौरान आयोजित कीनोट सत्रों, वैज्ञानिक सत्रों एवं कार्यशालाओं ने प्रतिभागियों को नवीनतम चिकित्सकीय जानकारियों से अवगत कराया। उत्कृष्ट विषयवस्तु और प्रभावशाली प्रस्तुतियों ने चिकित्सकों को प्रेरित और ऊर्जावान बनाया। आयोजन के दौरान भोजन एवं आतिथ्य व्यवस्था भी अत्यंत सराहनीय रही।
इस अवसर पर मेदांता सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. अजीत कुमार सिन्हा को चिकित्सा शिक्षा में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए मास्टर टीचर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर वक्ता को एक सत्र की अध्यक्षता (चेयरिंग) करने का अवसर एवं सम्मान भी प्राप्त हुआ, जिसे उन्होंने अपने लिए गौरवपूर्ण अनुभव बताया। सुव्यवस्थित आयोजन, उच्च स्तरीय शैक्षणिक सामग्री और चिकित्सकों की सक्रिय सहभागिता ने एपीकॉन 2026 को एपीकॉन के इतिहास का एक महत्वपूर्ण अध्याय बना दिया।

उल्लेखनीय है कि अगले वर्ष एसोसिएशन ऑफ फिजिशियंस ऑफ इंडिया का 82वां वार्षिक सम्मेलन 28 फरवरी से 21 फरवरी तक हरियाणा के गुरुग्राम स्थित हुडा ग्राउंड, सेक्टर-29 में आयोजित किया जाएगा, जिसका मुख्य विषय मेडिकल एडवांसमेंट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित होगा।
भारतीय ज्ञान परंपरा को बढ़ावा देने हेतु B.R.A. Bihar University के संरक्षण में राष्ट्र स्तरीय भारत बौद्धिक परीक्षा का आयोजन https://t.co/luc9uTVLWd@brabu_ac_in @DineshCRai pic.twitter.com/yFQTSzsD6h
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) January 31, 2026
एपीकॉन 2026 की ऐतिहासिक सफलता के बाद अब सभी की निगाहें एपीकॉन 2027 पर टिकी हैं। सम्मेलन को अविस्मरणीय बनाने के लिए सभी आयोजकों, वक्ताओं, प्रायोजकों एवं प्रतिनिधियों को हार्दिक बधाई दी गई।

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।