Headlines

Asia & India Book OF Records में नाम दर्ज कराने वाले सीतामढ़ी जिले के लाल प्रत्यक्ष कुमार झा को सीतामढ़ी गौरव रत्न से सम्मानित किया गया ।

Service Regularization
Advertisements

Sitamarhi : Asia & India Book OF Records एशिया एवं इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड्स में नाम दर्ज कराने वाले सीतामढ़ी जिले के लाल प्रत्यक्ष कुमार झा को सीतामढ़ी गौरव रत्न से सम्मानित किया गया ।

Asia & India Book OF Records सीतामढ़ी जिले के लाल प्रत्यक्ष कुमार झा को सीतामढ़ी गौरव रत्न

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के तत्वावधान में सोमवार को जानकी स्टेडियम,डुमरा में आयोजित एक कार्यक्रम में जिला खेल पदाधिकारी सह वरीय उपसमाहर्ता रंजना भारती एवं वरीय उपसमाहर्ता विभागीय जाँच धनंजय कुमार ने मार्शल आर्ट्स के क्षेत्र में एशिया बुक ऑफ रिकार्ड्स एवं इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड्स में नाम दर्ज कराने वाले सीतामढ़ी के लाल प्रत्यक्ष कुमार झा को पुष्पगुच्छ,अंगवस्त्र,मिथिला पाग,मोमेंटो एवं जानकी उद्भव प्रतीक चिन्ह प्रदान कर सीतामढ़ी गौरव रत्न से सम्मानित व प्रोत्साहित किया।

Service Regularization
Asia & India Book OF Records

इस अवसर पर वरीय उपसमाहर्ता द्वय ने प्रत्यक्ष के द्वारा हासिल उपलब्धियों को ले उनकी प्रशंसा करते हुये उज्जवल भविष्य की शुभकामनायें दी तथा कहा कि उनकी उपलब्धि जिले के युवाओं के लिये प्रेरणास्रोत का कार्य करेगी। उन्होंने कहा कि सीतामढ़ी जिला माँ सीता की पावन जन्मभूमि है जो विभिन्न विधाओं के प्रतिभाओं से परिपूर्ण है। ऐसी गुमनाम प्रतिभाओं को पटल पर लाकर उन्हें सम्मानित व प्रोत्साहित करते रहने के लिये उन्होंने भारोत्तोलन संघ को साधुवाद भी दिया।

Asia & Limca Book OF Records
Asia & India Book OF Records सीतामढ़ी जिले के लाल प्रत्यक्ष कुमार झा को सीतामढ़ी गौरव रत्न

जिले के नानपुर थाना अंतर्गत धाधी ग्राम निवासी शास्त्रीय संगीत शिक्षक देवचन्द्र झा के पुत्र प्रत्यक्ष कुमार झा मार्शल आर्ट्स में 3 बार गोल्ड मेडलिस्ट हैं तथा वर्त्तमान में मुंबई में रह कर सुप्रसिद्ध सिने अभिनेता टाइगर श्रॉफ के फ्लाई ज़ोन फिटनेस सेंटर में बतौर ट्रेनर फिल्मी जगत के सेलिब्रिटीज तथा उनके बच्चों को ट्रेनिंग दे रहे हैं। कई सिने अभिनेता व अभिनेत्रियों के ये पर्सनल ट्रेनर भी हैं।

Service Regularization
Prtyaksh with Tiger Shroff

प्रत्यक्ष कुमार झा ने कहा कि गिनीज बुक ऑफ वर्ल्डस रिकार्ड्स Guinness Book of World Records में नाम दर्ज कराना उनका लक्ष्य है जिसके लिये वे सतत प्रयत्नशील हैं तथा भविष्य में जिले में एक फिटनेस सेंटर की स्थापना करना भी उनकी प्राथमिकता सूची में शामिल है।

Service Regularization

मौके पर सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के सचिव सतीश कुमार,अरविन्द कुमार दीपक कुमार रौशनी कुमारी, भारोत्तोलन कोच जानेश्वरी देवी नवीन कुमार रघुनन्दन कुमार मनोज कुमार आदि भी उपस्थित थे।

#limcabookofrecords #fitness #sitmarhi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *