Muzaffarpur 11 February : B.R.A. Bihar University वनस्पति विज्ञान के पूर्ववर्ती छात्रों का मिलन समारोह, 10 लाख की कॉरपस राशि की घोषणा के सीनेट हॉल में 1979–1981 बैच के वनस्पति विज्ञान के पूर्ववर्ती छात्रों का मिलन समारोह आयोजित हुआ। कुलपति ने विश्वविद्यालय के विकास पर जानकारी दी, जबकि टोरंटो से आए डॉ. प्रभात कुमार ने अपनी माता के नाम पर 10 लाख रुपये की कॉरपस राशि की घोषणा की, जिससे हर वर्ष एक छात्र को छात्रवृत्ति दी जाएगी। कार्यक्रम में पौधारोपण, अनुभव साझा और विभाग को इंटरएक्टिव बोर्ड भेंट किया गया।
B.R.A. Bihar University वनस्पति विज्ञान पूर्ववर्ती छात्रों का मिलन समारोह
B.R.A. Bihar University के सीनेट हॉल में सत्र 1979–1981 बैच के वनस्पति विज्ञान विभाग के पूर्ववर्ती छात्रों का मिलन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति डॉ. दिनेश चंद्र राय ने पूर्व छात्रों को संबोधित करते हुए विश्वविद्यालय के विकास कार्यों एवं भविष्य की योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी।

मिलन समारोह के दौरान पूर्ववर्ती छात्रों ने अपने छात्र जीवन की स्मृतियाँ साझा कीं और विश्वविद्यालय तथा विभाग के साथ अपने जुड़ाव को याद किया। कार्यक्रम में अन्य वक्ताओं के रूप में वनस्पति विज्ञान विभाग की अध्यक्षा सहित विभाग के पूर्व शिक्षक प्रो. सी. पी. शुक्ला और प्रो. एल. एन. शुक्ला ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
इस अवसर पर टोरंटो से आए पूर्ववर्ती छात्र एवं कार्डियो एनेस्थीसिस्ट डॉ. प्रभात कुमार ने अपनी माता के नाम पर 10 लाख रुपये की कॉरपस राशि देने की घोषणा की। इस राशि से प्रत्येक वर्ष वनस्पति विज्ञान के एक छात्र को उनकी माता के नाम पर छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी।
Bharti Shikshak Prashikshan Mahavidyalay : प्रांतीय प्रधानाचार्य सम्मेलन का भव्य शुभारंभ #Muzaffarpur@brabu_ac_in@DineshCRai https://t.co/YgBsS96X7P pic.twitter.com/tVggytmd1w
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) February 11, 2026
पूर्व छात्रों की ओर से विभाग को एक इंटरएक्टिव बोर्ड भी भेंट किया गया। कार्यक्रम के दौरान वनस्पति विज्ञान विभाग में प्रो. नीलम कुमारी द्वारा पूर्व छात्रों का स्वागत किया गया तथा पौधारोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया।
List of Alumni







.

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।