Headlines

B.R.A. Bihar University परिसर में स्वच्छता जागरूकता अभियान, दर्शनशास्त्र विभाग व एनएसएस ने चलाया संयुक्त स्वच्छता अभियान

B.R.A. Bihar University परिसर में स्वच्छता जागरूकता अभियान B.R.A. Bihar University परिसर में स्वच्छता जागरूकता अभियान
Advertisements

Muzaffarpur 4 January : कुलपति प्रो. दिनेश चंद्र राय के नेतृत्व में B.R.A. Bihar University, मुजफ्फरपुर में 4 जनवरी 2026 को दर्शनशास्त्र विभाग एवं राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाया गया, जिसमें विभिन्न महाविद्यालयों के स्वयंसेवकों ने भाग लिया।

Bihar University परिसर में स्वच्छता जागरूकता अभियान

कुलपति महोदय प्रो. दिनेश चंद्र राय की नेतृत्व में B.R.A. Bihar University, मुजफ्फरपुर परिसर में आरंभ किए गए स्वच्छता जागरूकता अभियान की श्रृंखला में दिनांक 4/01/2026 दिन रविवार को दर्शनशास्त्र विभाग एवं राष्ट्रीय सेवा योजना ( बी.आर. ए.बिहार विश्वविद्यालय) द्वारा संयुक्त रूप से सामाजिक विज्ञान संकाय परिसर (बी.आर. ए.बिहार विश्वविद्यालय) में स्वच्छता अभियान चलाया गया।यह अभियान पूर्वाह्न 07:30 बजे से आरंभ हुआ।

B.R.A. Bihar University परिसर में स्वच्छता जागरूकता अभियान
B.R.A. Bihar University परिसर में स्वच्छता जागरूकता अभियान

अभियान का आरंभ एन.एस.एस. गीत के बाद राष्ट्रीय सेवा योजना समन्वयक डॉ अनुराधा पाठक के स्वागत भाषण से हुआ। डॉ अनुराधा पाठक ने इतनी ठंड में भी इस स्वच्छता अभियान में उपस्थित होने के लिए सबके प्रति आभार व्यक्त किया।

इसके उपरांत आज़ के स्वच्छता अभियान की अध्यक्षता कर रहे दर्शनशास्त्र के विभागाध्यक्ष प्रो. निखिल रंजन प्रकाश जी ने उपस्थित स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वच्छता स्वच्छता केवल व्यक्तिगत आदत नहीं बल्कि सामाजिक दायित्व है।एन.एस.एस. के मूल मंत्र “Not Me, But You” का उल्लेख करते हुए बताया कि एन.एस.एस. स्वयंसेवक समाज सेवा और स्वच्छता जागरूकता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

B.R.A. Bihar University परिसर में स्वच्छता जागरूकता अभियान
B.R.A. Bihar University परिसर में स्वच्छता जागरूकता अभियान

उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि वे अपने घर, महाविद्यालय और आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखें तथा स्वच्छ भारत अभियान को सफल बनाने में सक्रिय योगदान दें। उनके प्रेरणादायक शब्दों से विद्यार्थियों में स्वच्छता के प्रति नई जागरूकता और उत्साह देखने को मिला। दर्शनशास्त्र विभाग की सहायक आचार्य डॉ. पयोली ने स्वयंसेवकों को यह संदेश दिया कि हम किस प्रकार से दूसरे ज़रूरतमंद लोगों की मदद कर सकते हैं तथा एनएसएस के आदर्श वाक्य “Not Me But You” का अर्थ समझाया।

इसके बाद सभी स्वयंसेवकों सहित दर्शनशास्त्र विभाग, राष्ट्रीय सेवा योजना समन्वयक एवं उपस्थित अन्य लोगों द्वारा परिसर में साफ-सफाई की गई।

इस स्वच्छता जागरूकता अभियान में मुजफ्फरपुर जिले के कार्यक्रम पदाधिकारी डाॅ. संतोष कुमार,एल एन टी काॅलेज़, डॉ पंकज कुमार, जे.बी.एस.डी. काॅलेज़, डॉ एस.पी. चौधरी,एस.के. लाॅ काॅलेज सहित लंगट सिंह महाविद्यालय, रामदयालु सिंह महाविद्यालय, एम.डी.डी.एम. महाविद्यालय, एल.एन.टी. महाविद्यालय एवं रामेश्वर सिंह महाविद्यालय के लगभग तीस(30) स्वयंसेवक सहित उपस्थित हुए और इस स्वच्छता जागरूकता अभियान में भाग लिया।

अंत में राष्ट्रीय सेवा योजना समन्वयक डॉ. अनुराधा पाठक द्वारा दर्शनशास्त्र विभाग सहित उपस्थित कार्यक्रम पदाधिकारियों सहित सभी स्वयंसेवकों को आज के इस स्वच्छता जागरूकता अभियान को आयोजित करने के लिए धन्यवाद ज्ञापन के साथ अभियान समाप्त हुआ।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *